- नीलांबर-पीतांबर और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम पर लगी मुहर, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यकर्मियों को दिया तोहफा, स्वास्थ्य बीमा योजना का किया शुभारंभ
- मैट्रिक के हिंदी और विज्ञान के री एग्जाम की तारीख जारी, पेपर लीक की वजह से रद्द हुई थी परीक्षा
- भ्रष्टाचार के मामले में हंटरगंज थाना प्रभारी पर कार्रवाई, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया निलंबित
- सांसद सुखदेव भगत ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पदाधिकारियों को दिया निर्देश,आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाया जाए, खराब सड़कों की मरम्मत कराएं
- ACB ने रांची के घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के आरोपी से की थी पैसे की डिमांड
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को दी सौगात, 28945 शिक्षकों के बीच टैबलेट का किया वितरण
- पेपर लीक का मास्टरमाइंड ही आंदोलन में था शामिल, गर्लफ्रेंड के लिए लीक किया था पर्चा
Author: LiveDainik Desk
गलवान घाटी के दो शहीदों के परिजनों को 10-10लाख रुपये का चेक सौंपा रांची। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा है कि देश में अभी कोई एंटी बीजेपी ,एंटी कांग्रेस फ्रंट या थर्ड फ्रंट अथवा फोर्थ फ्रंट नहीं बना है। भारत को सही दिशा में ले जाने का प्रयास होना चाहिए, इसकी शुरुआत हुई है, क्या बनेगा आगे चलकर पता चलेगा। लेकिन यह जरूर है कि देश में जो विकास होना चाहिए था और 75 साल पर जब सभी अमृत महोत्स्व मना रहे हैं, तो देश के विकास की जो दिशा होनी चाहिए, वह आज भी नहीं है।…
पिछली सरकार ने माड़-भात खिलाया, अब सरकार दाल-भात खिलाएंगी रांची। राज्य के वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने उम्मीद जतायी है कि वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने माड़-भात खिलाया, लेकिन अब हेमंत सरकार दाल-भात खिलाएंगी। डॉ0 उरांव आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-23 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद के बाद सरकार की ओर से उत्तर दे रहे थे। वित्तमंत्री ने कहा कि 60 लाख परिवारों को प्रत्येक महीने एक रुपये की दर पर एक किलोग्राम दाल देने के फैसले पर आजसू पाटी के सुदेश महतो के तंज से…
रांची। राज्य की महिला, बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पोषण सखी की नियुक्ति पर सरकार समेकित निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में पोषण अभियान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत राज्य के छह जिलों चतरा, गिरिडीह, धनबाद, गोड्डा और कोडरमा में आंगनबाड़ी केंद्र में 10 हजार से ज्यादा पोषण सख्ी का चयन किया था, लेकिन पोषण के मामले में झारखंड काफी पिछड़ा हुआ है । इसलिए राज्य के सभी जिलों में पोषण अभियान चलाने की जरुरत है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ग्राम चरक कला, मनियाडीह, धनबाद निवासी शहीद सिपाही संदीप सिंह की पत्नी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को शहीद की आश्रिता ने बताया कि उनके पति संदीप सिंह सीमा सुरक्षा बल फिरोजपुर पंजाब में सिपाही पद पर कार्यरत थे। 19.12.2021 को कर्तव्य निर्वहन करते हुए ट्रेनिंग के दौरान किशनगढ़ जैसलमेर राजस्थान में एक बम धमाके में वे शहीद हो गए। वे अपने पीछे ढाई वर्षीय पुत्री, 80 वर्षीय माँ छोड़ गए। मुख्यमंत्री से शहीद की धर्मपत्नी ने राज्य सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को हर संभव सहयोग करने…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यूक्रेन से सुरक्षित लौटे के स्टूडेंट्स ने मुलाकात की। सभी ने यूक्रेन से सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा किये गए प्रयास हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार यूक्रेन से राज्यवासियों के सुरक्षित वापसी का हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। ताकि राज्यवासियों की जानकारी हमें प्राप्त हो और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में महगामा के मोहम्मद शम्सुल हक, अब्दुल अजीम, सोहेल अख्तर…
खूंटी। झारखंड पुलिस ने पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अनिल हस्सा पूर्ति उर्फ संजय हस्सा पूर्ति, स्टेफन सोय, गोपाल वोडेन्दियार और एतवा लोहरा के रूप में की गयी है। इनके पास से दो देसी कार्बाइन, एक देसी राइफल, चार पीस एसएलआर की गोली, चार पीस आठ एमएम की गोली, 10 पीस नाइन एमएम की गोली, 12 पीस मोबाइल, दो बाइक, 62 हजार 800 रुपये लेवी का पैसा, चंदा रसीद और पर्चा बरामद किया गया है।
प्रश्नोत्तरकाल बाधित, कार्यवाही स्थगित रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन आज भाजपा विधायकों ने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही बाधित रही। जबकि भाजपा विधायकों के शोर-शराबे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने 11 बजकर 14 मिनट पर सभा की कार्यवाही को अपराह्न 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विधानसभा की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के साथ ही भाजपा के कई विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान स्पीकर ने…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू नहीं होने पर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने अधिकारी दीर्घा में मुख्य सचिव और विभागीय सचिव तथा पुलिस महानिदेशक समेत अन्य वरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जतायी। भाजपा के विरंची नारायण ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 को लेकर सदन में चर्चा होनी है, लेकिन मुख्य सचिव, डीजीपी कोई भी अधिकारी दीर्घा उपस्थित नहीं हैं। अधिकारी दीर्घा में मुख्य सचिव और डीजीपी की अनुपस्थिति पर भाजपा विधायकों द्वारा उठाये गये मुद्दे को सत्तारूढ़ दलों का भी समर्थन मिला। कांग्रेस विधायक…
चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से 139.35करोड़ रुपये अवैध निकासी में मिली है 5 साल की सजा रांची। अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139.35करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार उच्च न्यायालय में हुई। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू प्रसाद यादव की अपील और जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान याचिका में त्रुटि हटाने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई अब अगले सप्ताह 11 मार्च को होने की संभावना…
रांची। रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम द्वारा आज मेसर्स एसएमवी एग्रो प्रोड्क्ट्स प्रा० लि० टाटीसिलवे और मेसर्स तुल्सयान राईस मिल प्रा० लि०, टाटीसिलवे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पायी गई अनियमितता मेसर्स एस०एम०वी० एग्रो प्रोड्क्ट्स प्रा० लि० टाटीसिलवे, राँची द्वारा 29 लॉट आरओ दिया गया है। 28 लॉट आरओ के विरूद्ध 28 लॉट का धान उठाव कर लिया गया है, जबकि मिलिंग क्षमता के अनुरूप 100 से अधिक सीएमआर जमा हो जाना चाहिए था। दिनांक 4मार्च को भी मात्र 17 लॉट धान क्रय केन्द्रों में पड़ा था। सीएमआर नहीं देने के…
फ़िल्म जगत की अभिनेत्री राशिका दुग्गल ने छऊ कला के विभिन्न प्रदर्शन की जानकारी ली रांची। नेशनल जियोग्राफी प्रोडक्शन के सौजन्य से सरायकेला के खरकई नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर कुदरसाईं प्रांगण में सरायकेला छऊ नृत्य कला पर गुरु तपन कुमार पटनायक निदेशक द्वारा ऋग्वेद के रात्रि सूक्त पर आधारित सरायकेला छऊ का एक उत्कृष्ट नृत्य रात्रि की प्रस्तुति की गयी एवं गुरु पटनायक के शिष्या द्वारा नृत्य चंद्रभागा एवं फनीखंडा नृत्य प्रस्तुत का डॉक्यूमेंट्री फिल्म का शूटिंग किया गया। इस प्रोडक्शन के मुख्य फिल्म इंडस्ट्री जगत मुंबई की अभिनेत्री रसिका दुग्गल उपस्थित हुईं।रसिका दुग्गल ने गुरु…
स्वास्थ्य, पेयजल और खाद्यान्न वितरण जैसे सामाजिक प्रक्षेत्र पर विशेष बल रांची। झारखंड विधानसभा में वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने वर्ष 2022-23 के लिए 1,01,101 (एक लाख, एक हजार एक सौ एक करोड़) का बजट पेश किया। जिसमें राजस्व व्यय के लिए 76272.30 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 24827.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट में सड़क, स्वास्थ्य , पेयजल और खाद्यान्न वितरण जैसे सामाजिक प्रक्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य में 27 प्रतिशत, पेयजल में 20 प्रतिशत और शिक्षा में 6.5 प्रतिशत तथा खाद्यान्न वितरण में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी…
रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पेश हुए झारखंड बजट 2022 की सराहना करते हुए कहा है कि यह आम जनमानस की बजट है, जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. विधानसभा में बजट पेश होने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कैसे विकास पहुंचे इसको सुनिश्चित किया जाय. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में किसान, छात्र नौजवान, रोजी रोजगार करनेवाले सहित सभी को समावेश करने का सरकार ने प्रयास किया है.
रांची। झारखंड विधानसभा में राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किए गए बजट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य का बजट दिशा विहीन,दृष्टि विहीन ,नीति विहीन और नियत विहीन बजट है। उन्होंने कहा कि इसमे कही भी राज्य को विकसित करने,सजाने और संवारने की सोच नही है। राज्य के वित्त मंत्री ने अपने तीसरे बजट में भी राज्य के युवाओं,किसानों,महिलाओं,अनुसूचित जाति, जनजाति ,पिछड़ों को फिर एक छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि…
रांची। आज झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 के बजट पर केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट सरसरी तौर पर प्रतिगामी और विकास को नकारने वाला प्रतीत होता है।यह कहीं से भी राज्य के लिए अपेक्षित विकास और चुनौतियों के लिए समीचीन नहीं कहा जायेगा। एक ओर संसाधन अभिवृद्धि में वित्तीय प्रबंधन नकारा सिद्ध हो रहा है, वहीं उपबंधित राशि के विनियोजन सही समय पर सफलतापूर्वक नहीं किये जाने के कारण जमीनी स्तर पर इसके आउटकम नहीं दिखाई पड़ता है।झारखंड…
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के आसपास लगने वाली दुकानें एक सप्ताह के अंदर खुल जाएगी। झारखंड उच्च न्यायालय ने यह आदेश गुरुवार को नगर निगम को दिया। अदालत ने ने मामले में दुकानों के लिए जगह व्यवस्थित करने का आदेश नगर निगम को दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई। इसके पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से मामले में जबाव मांगा था।
रांची। आमजनता को केन्द्र बिन्दु में रखकर विकासोन्मुख बजट पेश करने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने झारखंड प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। झारखंड प्रभारी श्री अविनाश पांडे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल से उबरने के बाद अनेको परेशानियां झेलने के बावजूद जनता से किये गये वायदों को निभाने के दिशा में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा। महामारी से निःसंदेह झारखंड राज्य की चुनौतियां बडी थी और केन्द्र का उपेक्षा पूर्ण रवैया राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास…
चतरा। चतरा, हजारीबाग, लातेहार और पलामू समेत झारखंड-बिहार के विभिन्न जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके दो दुर्दांत नक्सलियों को आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने दिशा का सहारा दे दिया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के सेकेंड सुप्रीमों ईनामी जोनल कमांडर मुकेश गंझू और एरिया कमांडर नागेश्वर गंझू की पत्नी को सरकार द्वारा घोषित ईनाम राशि का चेक सौंपा। पुलिस की आत्मसमर्पण नीति दिशा के तहत हथियार डालने वाले नक्सली जोनल कमांडर मुकेश गंझू की पत्नी को 15 लाख और एरिया…
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद घेरा डालो -डेरा डालो आंदोलन का समापन रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आहूत घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के 17 वा दिन सोबरन अंसारी एवं बशीर खान के नाम समर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी दशरथ महतो ने की। झारखंड आंदोलनकारियों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलनरत झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि को बुला कर वार्ता किया व आंदोलनकारियों की मांगों अनुरूप सरकार कार्यवाई करेगी और जल्द ही आंदोलनकारियों को खुशखबरी दी जाएगी. झामुमो के सचेतक व संघर्ष मोर्चा के संरक्षक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि चलते…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष डॉ.जी.आर.चिंताला ने मुलाकात की। भेंटवार्ता के क्रम में बैंकों द्वारा राज्य में गरीब तबके के लोगों सहित किसानों तथा जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ ऋण मुहैया कराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नाबार्ड के अध्यक्ष डॉ.जी.आर.चिंताला से कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती तथा स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्य में कृषि की असीम संभावनाएं हैं। राज्य में अधिक से अधिक किसानों को बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा…
रांची। भाजपा के गोड्डा से पूर्व विधायक रहे स्व मनोहर टेकरीवाल के सहोदर भी संजीव टेकरीवाल ने आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक साह एवम मनोज कुमार साह ने भी सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने टेकरीवाल का स्वागत किया।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारेाह हजारीबाग। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि शिक्षक समाज में प्रकाश स्तंभ की तरह होते हैं जो अपने शिष्यों को सही राह दिखाकर अँधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। आज का दिवस सभी उपाधि धारकों के लिए उनके जीवन का अविस्मरणीय पल तो है ही साथ ही अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक और नवीन आशाओं का संदेशवाहक भी है। राज्यपाल आज हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में एक विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को औपचारिक रूप…
रांची। खेल-कूद एवं युवा कार्य निदेशाल द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में 01 से 4 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में 24 जिलों से आए प्रतिभागियो में तीसरे दिन गोड्डा, साहेबगंज, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुल 200 प्रतिभागियों का एन. एस. टी. सी. विधि से जेनरल टेस्ट उचाई, वजन ,30 मीटर दौड़, बॉल थ्रो,10 गुना 6 सटल रन, वर्टिकल जंप,800 मी दौड़ एवं एथलेटिक्स, फुटबॉल (बालक/बालिका), बैडमिंटन ( बालक), वॉलीबॉल (बालिका) के लिए स्पेसिफिक टेस्ट किया । जेनरल टेस्ट में झारखंड एथलेटिक्स संघ के 20 योग्य तकनीकी पदाधिकारी एवं…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने आज विधानसभा में पेश बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह नये झारखंड के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी नेताओं ने जनाकांक्षी बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि स्वास्थ्य, पेयजल और खाद्यान्न वितरण जैसे सामाजिक प्रक्षेत्रों को केंद्र बिन्दु मान कर विकासोन्मुख बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी…
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का मानव श्रृंखला 11 को रांची। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के बैनर तले तेली समाज के चिर परिचित मांग तेली जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव को झारखंड विधानसभा में दृढ़ता से रखने के लिए विधायक डॉ. लंबोदर महतो का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। राज रेजीडेंसी में आयोजित इस स्वागत व अभिनंदन समारोह में उनको इस बात से अवगत कराया गया कि छोटानागपुरिया तेली समाज झारखंड के रांची ,गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जिला में निवास करने वाले तेली जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में…
जमशेदपुर। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज जमशेद जी टाटा के 183वें जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में अवस्थित टाटा जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा एक जीवांत देवता हैं, उनके दूरदर्शी सोच थी कि जमशेदपुर को नागरिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय शहर का दर्जा मिले।उन्होंने सिर्फ व्यपार ही नही किया बल्कि जनता के साथ अपने कर्मचारियों को कैसे बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध हो इस पर भी बल दिया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि टाटा स्टील से उन्होंने मांग किया था कि एमजीएम अस्पताल के…
रांची। झारखंड में इस वर्ष मॉनसून में सामान्य रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञाग की ओर से मंगलवार को देशभर में मॉनसून के पूर्वानुमान को लेकर रिपोर्ट जारी की गयी है। जिसके तहत अगले तीन महीने का पूर्वानुमान जारी किय गया है। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मार्च, अप्रैल और महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान में भी सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। वहीं इस वर्ष भी झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है। उन्हांेने बताया कि राज्य…
वर्ष 2022-23 में जीएसडीपी स्थिर मूल्य पर 6.15 प्रतिशत और वर्तमान मूल्य पर 10.72 प्रतिशत रहने का अनुमान रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन ं बुधवार को वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सभा पटल पर रखा। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2022-23 में झारखंड के जीएसडीपी में स्थिर मूल्य पर 6.15 प्रतिशत और वर्तमान मूल्य पर 10.72 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इनका इस वर्ष स्थिर मूल्य पर 2.62 हजार करोड़ रुपये और वर्त्तमान मूल्य पर 4 लाख 2 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जबकि झारखंड की प्रति…
मंत्री ने कहा-जांच के दोषी अधिकारियों की कार्रवाई होगी स्पीकर ने कहा-अधिकारियों का मन बढ़ गया है,एक्शन लें रांची। बाबानगरी देवघर में महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करने गयी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार का मामला आज विधानसभा में उठा। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इस मामले में सरकार को कार्रवाई का निर्देश दिया, वहीं संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जांच के बाद सरकार दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करेगी। इस मामले में पक्ष-विपक्ष के सदस्य एकजुट दिखे। विधानसभा में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अंबा प्रसाद अपने साथ एक टैब…
रांची। झारखंड विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का 2698.14 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में ध्वनिमत से पारित हो गया। विधानसभा में भोजनावकाश के बाद द्वितीय पाली में भाजपा के अमर कुमार बाउरी द्वारा लाये गये कटौती प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया और बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन का बहिगर्मन किया, जिसके बाद कटौती प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया और तृतीय अनुपूरक बजट और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।