नोट में गांधी जी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर, धोखाधड़ी का अनोखा मामला आया सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2024

नोट में गांधी जी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर, धोखाधड़ी का अनोखा मामला आया सामने

डेस्क: अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में धोखा धड़ी का अनोखा मामाला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने 1.30 करोड़ रुपये के नकली नोट देकर 2 किलो से ज्यादा सोना ठग लिया है। करोड़ों का सोना खरीदने के लिए आरोपियों ने पूरी फर्जी अंगड़िया फर्म बनाई गई थी।

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
हैरानी की बात है कि जो रुपये आरोपी की ओर से दिये गए उनमें महात्मा गांधी की जगह फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर लगी हुई थी। RBI यानी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह ‘RESOLE BANK OF INDIA’ लिखा हुआ था।

 

पुलिस के अनुसार, सोने-चांदी के बिजनेसमैन मेहुल ठक्कर के पास 23 सितंबर को परिचित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मैनेजर का कॉल आया था। उसने पूछा था कि 2 किलो 100 ग्राम सोना खरीदना है, उसका दाम क्या है? मेहुल पिछले 15 से ज्यादा साल से लक्ष्मी ज्वेलर्स के साथ धंधा कर रहे हैं, तो उन्होंने भरोसे के साथ 1.60 करोड़ रुपये में सौदा तय कर दिया और दूसरे दिन सोना भिजवाने का वादा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि  24 सितंबर को लक्ष्मी ज्वैलर्स के मैनेजर ने मेहुल को फोन करके कहा, एक पार्टी को तुरंत सोना चाहिए और RTGS नहीं चल रहा, इसलिए वह सोने के एवज में सिक्योरिटी अमाउंट देंगे और उसके बाद दूसरे दिन RTGS से रुपये भेज देंगे।साथ ही यह भी कहा कि गोल्ड खरीदने वाले सीजी रोड पर एक आंगड़िया फर्म में होंगे और वहीं पर लेनदेन करेंगे। इसके बाद मेहुल के कर्मचारी को वहां 1.30 करोड़ रुपये दे दिये गए, मेहुल के स्टाफ ने सोना देने के बाद जब नोट देखे तो वह नकली थे।

See also  जेएमएम कार्यकर्ता गूंगा और बहरा नहीं- राज्यपाल पर हेमंत की पार्टी का यह तेवर देख सब हैं हैरान, पढ़िए क्या-क्या कहा जेएमएम ने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now