- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी, चुनाव आयोग की टीम ने की जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2024

दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर आ रही है। राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्काड के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की जांच की है।
राहुल गांधी तमिलनाडू के नीलगिरी पहुंचकर सभा को संबोधित करने वाले थे। राहुल गांधी के पहुंचने के थोड़ी देर बाद चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्काड की टीम पहुंची और उन्होने हेलिकॉप्टर की तलाशी ली।

चुनाव आयोग के के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की जांच किए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “हमें कोई दिक्कत नहीं। आप सबके हेलीकॉप्टर को चेक कीजिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे ही आप प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर को चेक कीजिए, गृह मंत्री के हेलिकॉप्टर को चेक कीजिए… चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है जिसके अधीन इस समय कानून-व्यवस्था है… ‘साच को आंच नहीं’, आप कितनी भी जांच कर लीजिए।”

See also  विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने की बैठक, PESA नियमावली समेत कई महत्पपूर्ण मामले में लिया बड़ा फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now