विधानसभा में 2698.14करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास

रांची। झारखंड विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का 2698.14 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में ध्वनिमत से पारित हो गया। विधानसभा में भोजनावकाश के बाद द्वितीय पाली में भाजपा के अमर कुमार बाउरी द्वारा लाये गये कटौती प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया और बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन का बहिगर्मन किया, जिसके बाद कटौती प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया और तृतीय अनुपूरक बजट और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now