- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, लैंड फॉर जॉब मामले तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, लैंड फॉर जॉब मामले तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी

पटनाः लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। सभी आरोपियों को 11 मार्च 2025 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट से नीतीश कुमार को बड़ा झटका, सुनील सिंह की विधानपरिषद सदस्यता रहेगी बरकरार
स्पेशल सीबीआई जज गोगने ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा आरोप पत्रों को संज्ञान लेने के बाद आदेश जारी किया। CBI ने मामले में 30 सरकारी कर्मचारियों सहित कुल 78 लोगों को नामजद किया है। इसमें भोला यादव, प्रेम चंद गुप्ता को तलब किया गया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप है कि प्रेम चंद गुप्ता, लालू यादव के सहयोगी के तौर पर काम करते थे।

बिहार में शराब माफिया की पार्टी में पुलिस वालों हुए शामिल, पटना में जमकर ली सेल्फी

मामला पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में साल 2004 से 2009 के बीच ग्रुप-डी पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़ा है। CBI ने 18 मई 2022 को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक 30 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now