- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

फर्जी पॉर्न साइट से पैसे ऐठ रहा था गैंग, 18 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

झारखंड में 15 हजार बैंक खातों में आ रहे साइबर फ्रॉड के पैसे, सबकी होगी जांच, DGP के आदेश पर ऑपरेशन शुरू

डेस्कः राजस्थान में फर्जी प्रीमियम पॉर्न साइट चलाने वाले एक गिरोह का भंडा फोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का सरगना 18 साल का किसान का बेटा था और जो फर्जी पॉर्न साइट के बहाने ऑनलाइन लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। राजस्थान पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर और 19 लाख कैश भी बरामद किए गए हैं। घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल के मास्टरमाइंड की पहचान नयन पाटीदार के रूप में हुई है जो किसान का बेटा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये गैंग एक वेबसाइट चलाता था जिसके जरिए आदिवासी लोगों को अश्लील कंटेंट उपलब्ध करवाने के नाम पर ऑनलाइन पैसे लिए जाते थे।

महाकुंभ में रील बनाने शेख बनकर पहुंचा युवक, साधुओं ने कूट दिया; VIDEO

बताया जा रहा है कि नयन ने इस इस ऑनलाइ धोखाधड़ी से कमाए गए पैसों से अपने पिता को एक ट्रैक्टर खरीद कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से ट्रैक्टर और 19.6 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तार किए सभी 6 लोगों की उम्र 18 से 22 साल के बीच बाई जा रही है। यह सभी बांसवाड़ा के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे।

See also  Mine में फंसे 14 अधिकारियों को बाहर निकाला गया, 150 से ज्यादा मजदूर अब भी कॉपर खदान के अंदर फंसे , रेस्क्यू जारी

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने प्रोफेशनल जैसी दिखने वाली पोर्न साइट बनाई थी, जो लोगों को अश्लील कंटेंट देने का वादा करती थी। सर्च इंजन पर भी इस साइट का ऐड दिखाया गया और लोगों को ऐक्सेस के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा गया। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चलाया गया था।

बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्ष वी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ‘साइबर शील्ड’ ऑपरेशन शुरू किया था। आरोपियों के पास से नकदी और ट्रैक्टर के अलावा 10 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, एक चेकबुक और 5 एटीएम कार्ड जब्त किए गए।

रसियन लड़की ने किया ऐसा काम, खींचे चले आए भारतीय, बिना कुछ किए पैसे भी कमाए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now