Mahashivratri Mahakumbh 2025:आज अंतिम शाही स्नान, प्रोटोकॉल रद्द, 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2025

Mahashivratri Mahakumbh 2025:आज अंतिम शाही स्नान, प्रोटोकॉल रद्द, 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

डेस्कः महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ में दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस मौके का आज अंतिम शाही स्नान भी है। इसी के साथ महाकुंभ नगर और प्रयागराज में नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है।महाकुंभ में बुधवार को अबतक 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। अबतक 65 करोड़ से ज्यादा संगम में स्नान कर चुके है।

CBSE 10th Board Exam 2025:सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार होगी, 2026 से बदल जाएगा रूप
महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज किसी भी तरह के जुलूस और शिवबारात प्रतिबंधित है। भीड़ को देखते हुए वीआईपी प्रोटोकॉल को रद्द कर दिया गया। वहीं स्नान के लिए तीन जोन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत श्रद्धालु जिस जोन में पहुंचेंगे वहीं स्नान करना होगा।

रामगढ़ में कथित लव जिहाद को लेकर प्रदर्शन, चितरपुर में दुकानें बंद कराई गई, पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च
पिछले 44 दिनों में मेला में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सरकार की व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। हालांकि विपक्ष ने संगम के जल से लेकर व्यवस्थाओं तक कई सवाल उठाए हैं, लेकिन अब तक इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया है। आज की महाशिवरात्रि की परीक्षा में यही देखना होगा कि प्रशासन इस बड़े आयोजन को कैसे सफलतापूर्वक संचालित करता है।

See also  T-20 World Cup: रोहित और सूर्या के तूफान और गेंदबाजों के कहर से टीम इंडिया पहुंची फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now