कोलकाता में हेमंत और सोरेन ने कालीघाट में की पूजा अर्चना, झारखंड के लिए मांगा आशीर्वाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2025

hemant soren and kalpan soren wedding

कोलकाताः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोलकाता के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कालीघाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की । पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल के इस प्रसिद्ध मंदिर परंपरागत ढंग से पूजा पाठ किया । हेमंत सोरेन ने कालीघाट काली मन्दिर  का दर्शन और विधि -विधान से पूजा-अर्चना कर झारखंड राज्य की उन्नति, सुख -समृद्धि – शांति तथा खुशहाली की कामना की।

विस्वा बांग्ला समिट में भाग लेने पहुंचे थे

गौरतबल है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दो दिनों के कोलकाता यात्रा पर हैं । वे  बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में  दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह  में पहुंचे थे ।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी की  अगुवाई में आयोजित हो रहे इस समिट में देश – विदेश के कई गणमान्य, उद्यमी एवं निवेशक भाग ले रहे हैं।

See also  पाकिस्तान की अब खैर नहीं! 26 राफेल विमान की हुई डील, भारत और फ्रांस ने किए हस्ताक्षर

WhatsApp Image 2025 02 06 at 13.56.11 scaled

निवेशकों को झारखंड आने का दिया न्योता

बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में मुझे देश -विदेश से आये मेहमानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। इससे यह जानने- समझने का अवसर मिलेगा कि निवेशकों के सहयोग से झारखंड के समग्र विकास की दिशा में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। मैं इसी आशा और उम्मीद से बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 में आए उद्यमियों तथा निवेशकों को झारखंड आमंत्रित करता हूं । आप निवेश करें, ताकि विकास के मामले में झारखंड राज्य भी तेजी से आगे बढ़े।

कालीघाट में हेमंत सोरेन

झारखंड में देश का 40 प्रतिशत खनीज

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है, जहां देश का लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधन पाया जाता है। कई खनिज एवं उद्योगों के लिए जरूरी रॉ मैटेरियल्स का झारखंड सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था में यह राज्य अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कई खनिज आधारित उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। कई औद्योगिक घरानों ने यहां निवेश किया है। लेकिन, वर्तमान परिवेश में इस राज्य को और आगे ले जाने की जरूरत है। इसके लिए यहां नए-नए उद्योग लगे, इसके लिए नए सिरे से पहल कर रहे हैं।

See also  नेतरहाट स्कूल का एडमिशन रिजल्ट सवालों के घेरे में , एक ही स्कूल के 28 छात्रों के चयन पर उठे सवाल

hemant soren in kolkata

पर्यटन में झारखंड में बड़ी संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज आधारित उद्योगों के साथ-साथ कला- संस्कृति एवं पर्यटन जैसे अनेकों क्षेत्र में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड देश का सबसे ज्यादा तसर उत्पादक राज्य है, ऐसे में टेक्सटाइल क्षेत्र में भी यह राज्य आगे बढ़ सकता है। कला- संस्कृति के मामले में झारखंड की गिनती समृद्ध राज्यों में होती है । यहां के नेचुरल ब्यूटी को देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में भी झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप झारखंड आएं, सरकार आपको पूरा सहयोग करेगी।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई गतिविधियां एक जैसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल एक- दूसरे से काफी करीब हैं। इन दोनों ही राज्यों में चल रही कई गतिविधियां एक जैसी ही है। ऐसे में यह बताना मुश्किल है कि कौन गतिविधि झारखंड और कौन बंगाल की है । दोनों ही राज्य कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस तरह की पहल से दोनों ही राज्यों के समग्र विकास का नया रास्ता खुल रहा है।

See also  BAU में लगा एग्रोटेक मेला, हेमंत सोरेन हर जिले में किसान पाठशाला और लिफ्ट इरिगेशन का किया वादा

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now