Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | बाबा मंदिर में अंबा प्रसाद के अपमान का मामला विधानसभा में उठा

बाबा मंदिर में अंबा प्रसाद के अपमान का मामला विधानसभा में उठा

Prashant Singh
March 4, 2022 10:56 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
amba02
SHARE

मंत्री ने कहा-जांच के दोषी अधिकारियों की कार्रवाई होगी
स्पीकर ने कहा-अधिकारियों का मन बढ़ गया है,एक्शन लें
रांची। बाबानगरी देवघर में महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना करने गयी कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार का मामला आज विधानसभा में उठा। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इस मामले में सरकार को कार्रवाई का निर्देश दिया, वहीं संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जांच के बाद सरकार दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करेगी। इस मामले में पक्ष-विपक्ष के सदस्य एकजुट दिखे।
विधानसभा में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अंबा प्रसाद अपने साथ एक टैब लेकर आसन के निकट पहुंच गयी और स्पीकर को देवघर में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को विपक्षी भाजपा विधायकों का साथ भी साथ मिला। स्पीकर के आग्रह पर जब पक्ष-विपक्ष के सदस्य अपनी सीट पर जाकर बैठे और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई, तो भाजपा के विरंची नारायण ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बाबा मंदिर श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री है, लेकिन दो वर्ष से बोर्ड की एक भी बैठक नहीं हुई है और वहां अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंबा प्रसाद का अपमान नही ंहै, बल्कि सारे सदस्यों का अपमान है।
विधायक अंबा प्रसाद ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के दिन देवघर मंदिर की व्यवस्था बहुत खराब थी। आम श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हो रही थी, इसे देखते हुए उन्होंने एसडीओ को बुलाने का आग्रह किया, लेकिन एसडीओ इतने घंमडी निकले कि उन्होंने जनप्रतिनिधि से आकर मिलने की बजाय उन्हें ही खुद ऑफिस में बुलवाया। एसडीओ से मिलने पहुंची, तो उन्होंने उनका अभिवादन भी किया, लेकिन एसडीओ ने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि वे भी विधायक बन सकते है। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मंदिर परिसर में उनके पीए को उनके सामने ही घसीट कर बाहर निकाला गया। जबकि मंदिर के महाप्रबंधक ने उनके साथ बहस की।
स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि अधिकारियों का मन बहुत बढ़ गया है, सरकार एक्शन लें।  स्पीकर के कहने पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने सदन को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी और जिसने भी अनुशासन तोड़ा है, उस पर कार्रवाई होगी।

See also  ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रांची में मामला दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ramesgwar विधानसभा में 2698.14करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास
Next Article vidhansabha झारखंड विस में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, 10 वर्षाे में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण राम में जमीन परा सोये थे दोनों

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों

6 hours ago
राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

22 hours ago
रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

1 day ago
JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

2 days ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?