नीलांबर-पीतांबर और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम पर लगी मुहर, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 28, 2025

रांचीः पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति हो गई है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता को कोल्हन विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। जबकि डॉ दिनेश कुमार सिंह को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

vicechancellorappointmentfortwouniversities 28022025202708 2802f 1740754628 624

ACB ने रांची के घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के आरोपी से की थी पैसे की डिमांड

राज्यपाल के सचिवालय द्वारा जारी किये गये अधिसूचना के अनुसार कुलपति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पैरेंट ऑर्गनाइजेशन से विजिलेंस क्लीयरेंस के बाद दोनों पदभार ग्रहण करेंगे। झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 10 राज्यपाल शाह कुलाधिपति ने नियुक्ति को स्वीकृति दी है।

भ्रष्टाचार के मामले में हंटरगंज थाना प्रभारी पर कार्रवाई, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया निलंबित

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं।हालांकि, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में उनके कार्यकाल के दौरान कुछ विवाद भी सामने आए थे।उत्तराखंड के रहने वाले डॉ. दिनेश कुमार सिंह को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष (HOD) के रूप में कार्यरत थे।

See also  I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया, नीतीश, लालू, केजरीवाल मौजदू, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे हेमंत सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now