झारखंड में भी इस साल मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2022

रांची। झारखंड में इस वर्ष मॉनसून में सामान्य रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञाग की ओर से मंगलवार को देशभर में मॉनसून के पूर्वानुमान को लेकर रिपोर्ट जारी की गयी है। जिसके तहत अगले तीन महीने का पूर्वानुमान जारी किय गया है।
अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मार्च, अप्रैल और महीने में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान में भी सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। वहीं इस वर्ष भी झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है।
उन्हांेने बताया कि राज्य में मॉनसून के दौरान सामान्य या सामान्य से थोड़ी कम बारिश होने का अनुमान है। वहीं मार्च महीने केे अधिकतम तापमान के संबंध में अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च में सामान्य या सामान्य से कम तापमान रहने की उम्मीद है।
अगले चार-पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने बताया कि इस दौरान मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा और अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

See also  पलामू और गढ़वा के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की रांची में गोली मार कर हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now