- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश

पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश

रांचीः पहली जेपीएससी टॉपर रहीं शालिनी विजय केरल के कक्कनाड  में अपनी मां  शंकुतला अग्रवाल और भाई मनीष विजय के साथ मृत पायी गयी है। मनीष विजय भारतीय राजस्व सेवा के अफसर थे। वह कक्कनाडा में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। तीनों के शव मनीष विजय के सरकारी आवास में पाया गया। शालिनी और मनीष का शव घर में ही फंदे लटका मिला वहीं उनकी मां शकुंतला का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा था।

हेमंत सरकार में शामिल मंत्रियों के बीच बंगला का हुआ आवंटन, जानिये इस हाईटेक बंगले में कौन मंत्री कहां रहेंगे
पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले है कि शालिनी की सरकारी नौकरी से जुड़े आरोपों के कारण यह सामूहिक आत्महत्या हो सकती है। शालिनी विजय जेपीएससी की टॉपर थीं। इस परीक्षा की अभी सीबीआई जांच चल रही है। पुलिस का अनुमान है कि मनीष और शालिनी ने पहले मां की हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। त्रिक्काकारा पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन, डायरी और कुछ किताबें जब्त की है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें केवल बहन को सूचित करने की बात लिखी गई है। मनीष की एक बहन विदेश में रहती है। शकुंतला के शव पर सफेद वस्त्र बिछाकर फूल चढ़ाए गए थे, जिससे संकेत मिलता है कि उनकी मौत पहले हुई होगी। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। घटना की सूचना के बाद झारखंड से उनके रिश्तेदार कोच्चि पहुंच गए हैं।

See also  बिहार में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजलेंस का छापा, 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

BIG BREAKING: हिंदी-साइंस के बाद अब मैट्रिक के एक और विषय का पेपर लीक! सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
शालिनी विजय जेपीएससी की प्रथम बैच की टॉपर थी। 2017 में उन्होने समाज कल्याण विभाग में योगदान दिया था। फिर उनका तबादला जिला समाज कल्याण विभाग गढ़वा में हुआ। इसके बाद वह समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में सहायक निदेशक के पद पर पदस्थापित हुई। लेकिन वर्ष 2021 से ही वह छुट्टी पर चली गई। जनवरी 2025 में शालिनी ने अपनी छुट्टी को एक बार फिर से बढ़ाने के लिए कार्मिक विभाग में आवेदन दियाा था। कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी बढ़ाने और पहले ली गई छुट्टी व उसके कारणों के बारे में पूरी जानकारी मांगी। शालिनी की 2008 में शादी हुई थी, पति संबलपुर में लेक्चरर थे लेकिन 2019 में दोनों अलग होग गए। शालिनी की मां शकुंतला अग्रवाल अपने बेटे मनीष विजय के साथ रहती थीं। वह बोकारो के एक शिक्षण संस्थान से बतौर शिक्षिका सेवानिवृत हुई थीं। इधर शालिनी भी लगभग एक साल से अपने भाई के साथ ही रह रही थीं।

See also  Bihar में भीषण गर्मी से बच्चों के बेहोश होने पर राज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन, Delhi में पहली बार तापमान 52 डिग्री के पार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now