बंटोगे तो कटोगे: BJP कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड पर छपवाया योगी का नारा

बंटोगे तो कटोगे: BJP कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड पर छपवाया योगी का नारा

डेस्क: झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के साथ साथ यूपी-बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे है और लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर देशभर राजनीतिक पारा चरम पर है। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान दिया गया बंटोगे तो कटोगे का नारा सुर्खियों में बना हुआ है।

नौकरियां हड़प रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, झारखंड की बेटियों से शादी कर रहे हैं; अमित शाह का दावा
बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस नारे को दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के दौरान पूरा तूल दे रहे है। गुजरात के भावनगर में बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड में बंटोगे तो कटोगे का नारा छपवाया है। उनका कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होने ये नारा छपवाया है। इस शादी के कार्ड पर स्वच्छता अभियान और स्वदेशी सामान अपनाने की बात पर जोर दिया है। बीजेपी कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है. ये शादी काफी चर्चाओं में है। दरअसल दूल्हे के भाई ने शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा चुनाव में दिए गए नारे को छपवा दिया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है।सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियों में नारा लगा रहे हैं- ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे.’

poster

BJP की फसल बड़ी हो चुकी है, लग गए हैं कुछ कीड़े; नितिन गडकरी बोले- छिड़कने होंगे कीटनाशक

झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान भी योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि “अपनी ताकत का एहसास करवाइए, जातियों में बंटना नहीं है, जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है. ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं. एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे. इसलिए एक रहिए और नेक रहिए. मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now