मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना

रांचीःमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना हो गए।गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन का कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

हेमंत सोरेन ने सरना समिति और आदिवासी संगठन के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री को संरक्षण से संबंधित मांगों से कराया गया अवगत

यह है वर्तमान स्थिति
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल कुल 8 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनमें झारखण्ड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक एक श्रमिक शामिल है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है।नियंत्रण कक्ष ने एडिशनल लेबर ऑफिसर (ALO), नागरकुरनूल एवं फंसे हुए झारखण्ड के श्रमिकों के साथ तेलंगाना गए अन्य श्रमिकों से संपर्क किया है।श्रमिकों ने बताया कि वे जयप्रकाश एसोसिएट्स LTS के अंतर्गत श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोज्र्क्ट में कार्य कर रहें हैं।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CPI (ML)के नेताओं ने की मुलाकात, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नीरा यादव और सीपी सिंह का हंगामा

लगातार ली जा रही है रिपोर्ट
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना प्रशासन एवं वहां मौजूद अन्य श्रमिकों के साथ निरंतर संपर्क में है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में गई टीम भी वहाँ पहुँच कर नियंत्रण कक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now