गुजरात में झारखंड की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत, अस्पताल में दो बार आया था हार्ट अटैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2024

गुजरात में झारखंड की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत, अस्पताल में दो बार आया था हार्ट अटैक

रांची: गुजरात के भरूच में दरिंदगी की शिकार झारखंड की बेटी ने आठ दिन बाद दम तोड़ दिया। 16 दिसंबर को भरूच के झगड़िया में बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। दिल्ली के निर्भया कांड जैसे उसके साथ भी दिल दहलाने वाली घटना हुई। आरोपी ने रेप के बाद बच्च्ी के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया था।

बिहार के रहने वाले बाप ने बेटी के अस्मत की लगाई झारखंड में कीमत, नाबालिग से दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना आई सामने
10 साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को बचाने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरसंभव कोशिश की थी। सरकार का प्रतिनिधि बनकर मंत्री दीपिका पांडे सिंह पीड़ित बच्ची से मिलने उसके इलाज की जानकारी लेने और मदद करने गुजरात गई थी। लेकिन सभी ओर से कोशिश करने के बावजूद पीड़ित बच्ची को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान बच्ची को दो बार हार्ट अटैक आया बडोदरा के अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

See also  नीतीश के मंत्री कृष्णनंदन पासवान के बेटे पर एफआईआर, टेंडर वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी

अधिकारी मीटिंग में चाय-नास्ता करने और मक्खी मारने नहीं आये हैः मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
गुजरात के भरूच में पलामू की 10 साल की बच्ची के साथ पिता के दोस्त ने दरिंदगी का शिकार बनाया था, जिसके बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई थी। बता दे कि पीड़ित पलामू के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाले थे। अपने परिवार के साथ गुजरात के भरुच में रह कर मज़दूरी करते थे, लेकिन पिता के दोस्त ने ही बच्ची को अपने हवस क शिकार बनाया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now