ढाई घंटे तक हुई ब्रेन की सर्जरी, मरीज देखती रही जूनियर एनटीआर की फिल्म; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2024

VIRAL_NEWS_SURGERY

डेस्कः  डाक्टर्स को हमेशा से दूसरा भगवान कहा जाता है, कई बार ऐसे कारनामे सामने आते हैं, जिससे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। डाक्टरों ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित सरकारी अस्पताल में हाल ही में ब्रेन की अनूठी सर्जरी की है। इस सर्जरी ने मेडिकल जगत में हलचल मचा दी। कोंडपल्ली की रहने वाली 55 साल की अनंतलक्ष्मी के ब्रेन के बाएं हिस्से में 3.3 x 2.7 सेमी का ट्यूमर पाया गया था। इसकी वजह से वह लगातार सिरदर्द जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही थीं। इस समस्या के सामने आने के बाद डॉक्टरों ने अनंतलक्ष्मी के ब्रेन की सर्जरी की। इस सर्जरी के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस जटिल ब्रेन सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने अनंतलक्ष्मी को होश में रखते हुए उनका ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान अनंतलक्ष्मी शांत रहे हैं इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें तेलुगु फिल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर की फिल्म दिखाई। इस अनोखे इलाज को ‘अवेक क्रैनियोटॉमी’ कहा जाता है, जिसमें मरीज को होश में रखकर सर्जरी की जाती है ताकि उसका ध्यान बंटा रहे और सर्जरी के दौरान मानसिक संतुलन बना रहे।

See also  Naveen Patnaik की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश, Raghubar Das ने दी मंजूरी

रॉन्ग साइड से आ रही SUV से टकराई बाइक; बाइकर की मौत, खतरनाक हादसे का VIDEO

तेलुगु मीडिया के अनुसार, यह सर्जरी करीब ढाई घंटे तक चली और सफल रही। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और उसे अगले पांच दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इस विशेष तकनीक का प्रयोग करते हुए डॉक्टरों ने मरीज के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी के बाद अनंतलक्ष्मी पूरी तरह से होश में हैं।

सर्जरी के दौरान का वीडियो वायरल हो गया है, जिस पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक व्यक्ति ने लिखा, “डॉक्टर्स कमाल के हैं।” एक अन्य ने कहा, “सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी उपलब्ध संसाधनों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। बधाई!” वहीं कुछ लोगों ने इस पर मीम्स भी शेयर किए।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की अवेक क्रैनियोटॉमी का इस्तेमाल किया गया हो। इसी साल जनवरी में एक अन्य मरीज ने भी होश में रहते हुए ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी करवाई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। उस दौरान मरीज ने सर्जरी के दौरान गिटार बजाया था।

See also  नेता और एक्टर एजाज खान का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, आपत्तिजक स्थिति में आये नजर

यहां देखें वीडियो

JDU की पूर्व MLC मनोरमा सिंह के घर रेड में मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में हथियार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now