नर्स ने घाव पर टांके लगाने की जगह लगा दी फेविक्विक, मुख्य सचिव ने किया निलंबित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2025

nurs-with-child

कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में घाव पर टांके लगाने की जगह फेविक्विक का इस्तेमाल करने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें निलंबित करने का निर्णय बुधवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में लिया गया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवाओं के आयुक्त कार्यालय के एक बयान के अनुसार कि फेविक्विक एक चिपकने वाला पदार्थ है जिसे नियमों के तहत चिकित्सा उपयोग के लिए अनुमति नहीं है।

इस मामले में, बच्चे के इलाज के लिए फेविक्विक का उपयोग करके कर्तव्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ नर्स को प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया गया है और नियमों के अनुसार आगे की जांच लंबित है।

नौशाद को ‘जाह्नवी’ और शिवाकांत को बनाया ‘खुशबू’… ऑपरेशन करवाकर युवकों को बना डाला किन्नर, सरगना कैटरीना गिरफ्तार

यह घटना 14 जनवरी को हनागल तालुक, हावेरी जिले के अडूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई, जब सात वर्षीय गुरुकिशन अन्नप्पा होसामानी, जिसके गाल पर गहरे घाव से बहुत खून बह रहा था। उसके माता-पिता प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे।

See also  कोयला खदान में भयानक विस्फोट, सात मजदूरों की मौत, कई घायल

माता-पिता ने नर्स का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह कह रही है कि वह वर्षों से ऐसा कर रही है और यह बेहतर है क्योंकि टांके बच्चे के चेहरे पर स्थायी निशान छोड़ देंगे। बाद में उन्होंने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और वीडियो भी जमा किया।

वीडियो साक्ष्य के बावजूद, ज्योति को निलंबित करने के बजाय, अधिकारियों ने उसे 3 फरवरी को एक अन्य स्वास्थ्य सुविधा-हावेरी तालुक में गुत्थल स्वास्थ्य संस्थान में स्थानांतरित कर दिया, जिससे अधिक सार्वजनिक आक्रोश फैल गया। इसके बात मुख्य सचिव ने नर्स को हटाने का फैसला किया।

बिहार में फर्जी सर्टिफिकेट पर लेक्चरर बनने का बड़ा खेल उजागर, ऐक्शन में शिक्षा विभाग; सभी विश्वविद्यालयों में जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now