महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Blast at ordnance factory in Maha's Bhandara district

भंडारा :  महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार सुबह एक आयुध फैक्टरी में विस्फोट हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी।

गडकरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोगों के घायल होने की सूचना है।’’

Blast at ordnance factory in Maha's Bhandara district
Bhandara: People gather outside a hospital after a blast at the ordnance factory, in Bhandara district, Maharashtra, Friday, Jan. 24, 2025. (PTI Photo)

इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट और छत गिरने से एक कर्मी की मौत हो गई तथा कई अन्य मलबे में फंस गए। घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण इकाई की छत गिर गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है।

Explosion in ordnance factory in Bhandara, Maharashtra, eight people died

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि घटनास्थल पर 13 से 14 कर्मी फंस गए हैं।

पुलिस एवं जिला अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित आयुध फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि छह लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से एक की मौत हो गई तथा अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now