Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | अपने रास्ते खुद चुनिये क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता-राज्यपाल

अपने रास्ते खुद चुनिये क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता-राज्यपाल

Prashant Singh
March 4, 2022 10:54 PM
By
Prashant Singh
4 years ago
Share
gov hazaribag
SHARE

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारेाह
हजारीबाग। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि शिक्षक समाज में प्रकाश स्तंभ की तरह होते हैं जो अपने शिष्यों को सही राह दिखाकर अँधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। आज का दिवस सभी उपाधि धारकों के लिए उनके जीवन का अविस्मरणीय पल तो है ही साथ ही अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक और नवीन आशाओं का संदेशवाहक भी है। राज्यपाल आज हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
दीक्षांत समारोह में एक विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को औपचारिक रूप से स्वीकार किया जाता है। इसलिए आज हम यहाँ जिन विद्यार्थियों ने अथक प्रयास व अपनी बुद्धिमता से डिग्री हासिल करने की योग्यता हासिल की है, उनके सम्मान में इस समारोह को मनाने हेतु एकत्रित हुए हैं। दीक्षांत का अर्थ शिक्षा का अंत नहीं है, आपने सिर्फ किसी पाठ्यक्रम को पूरा किया है। यह विद्यार्थियों को एक अच्छे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। यहाँ से ज़िंदगी की कसौटी आरंभ होती है।  उपाधि धारक विद्यार्थियों के सामने उनका सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है।
राज्यपाल विश्वविद्यालय का उद्देश्य मानवीय मूल्यों व आदर्शों का विस्तार करना और उन्हें व्यापक जन-समाज तक फैलाना होता है। यही नहीं, विश्वविद्यालय सामजिक, सांस्कृतिक रचनात्मकता के केन्द्र बिन्दु होते हैं। यदि यह इमारत और शिक्षक विश्वविद्यालय में उपलब्ध दो संसाधन कहे जाते हैं तो निश्चित रूप से आप छात्र विश्वविद्यालय का तीसरा संसाधन हों। वास्तव में शिक्षण की असली खुशी अपने छात्रों में निहित प्रतिभा व  खोज की क्षमताओं को बाहर निकालना है। शिक्षा आपके अंदर आत्मविश्वास जगाती है किंतु आपको आत्मविश्वासी होने के साथ विनम्र होना भी आवश्यक है। ज्ञान एवं विनम्रता से जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने विश्वविद्यालय को सिर्फ किताबी ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिये बल्कि टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुए  विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सदाचार आदि जैसे नैतिक  गुणों को विकसित करने की दिशा में भी ध्यान देना चाहिये। सफलता हमारा परिचय दुनिया से कराती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय कराती है। भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है। अपने रास्ते खुद चुनिये क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।
§  उपाधि प्राप्त करने वालों में बालिकाओं की एक बड़ी संख्या दिखाई दे रही है, यही नये भारत की बेटियाँ हैं, जो अपनी क्षमता, दक्षता और प्रतिबद्धता से विकास की नयी इबारत लिख रही हैं। हमारी बेटियाँ पढ़ रही हैं, बढ़ रही हैं और नया समाज व देश गढ़ते हुए अध्याय भी लिख रही हैं। हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो फिर परिस्थितियाँ हमारा भाग्य लिख देंगी।
राज्यपाल ने कहा कि आज नए जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। आज तक आपको बताया गया है कि अध्ययन, शिक्षाविद, ग्रेड महत्वपूर्ण थे।  ‘अभिरुचि, योग्यता नहीं, ऊँचाई निर्धारित करती है।‘ हमें सही दृष्टिकोण रखना चाहिये। मुझे विश्वास है कि प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदलने के लिए आप लोग अपने विवेक व कौशल का परिचय देते हुए समाज में दिशा-निर्देशक की भूमिका अवश्य निभाएंगे। आप देश के भरोसे पर खरा उतरे, कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन के साथ अपना कर्म करते रहे, इसी से आपकी एक विशिष्ट पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि आज का यह दीक्षांत समारोह उपधि प्राप्त करनेवाले सभी विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक है। आपकी यह उपलब्धि आपकी लगन व परिश्रम का फल है। आप इस विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा की मशाल के वाहक हैं। अपने विकास के साथ-साथ समाज के पीछे छूटे लोगों व समुदायों के जीवन को उन्नत बनाने की सकारात्मक भावना आप में सदैव बनी रहे, यही मेरी कामना है। ज्ञान का विवेकपूर्ण उपयोग व्यक्ति व समाज के विकास के लिए अत्यंत अनिवार्य है।

See also  जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article sports03 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता खोज में तीसरे दिन 05 जिलों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
Next Article bjp03 2 गोड्डा के पूर्व विधायक स्व मनोहर टेकरीवाल के भाई संजीव टेकरीवाल ने ली भाजपा की सदस्यता
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण राम में जमीन परा सोये थे दोनों

सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों

6 hours ago
राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

22 hours ago
रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

रांची के मांडर में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई, 12 घंटे में नाबालिग समेत 12 को किया गिरफ्तार

1 day ago
JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

JMM-CONG एक-एक सीट पर लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, महागठबंधन की बैठक के बाद हुआ एलान

2 days ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?