जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहार, ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

डेस्क: भारत टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। वे प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी पाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना है।

बिहार के सांसद ने मांगी झारखंड सरकार से सुरक्षा, पप्पू यादव ने जेड प्लस सुरक्षा को लेकर हेमंत सोरेन को लिख चिट्ठी
आईसीसी के इस अवार्ड का चयन लोगों के वोट के आधार पर किया गया है। उन्होंने खेल के सबसे लंबे और सबसे छोटे प्रारूप में प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाया।31 साल के बुमराह ने हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) और जो रूट (इंग्लैंड) जैसे स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर पुरुष क्रिकेट का शीर्ष सम्मान हासिल किया।बुमराह से पहले भारत की ओर से यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली (2 बार) जीत चुके हैं। लेकिन यह पहली बार हुआ है क‍ि क‍िसी भारतीय तेज गेंदबाज ने इस प्रत‍िष्ठ‍ित अवॉर्ड को अपने नाम किया, ICCटेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज बुमराह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 20 से कम की गेंदबाजी औसत के साथ हासिल की है, जो क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now