झारखंड के मंत्रियों की सेहत पर किसकी लगी बुरी नजर! 5  महीने में 4  मंत्रियों में की तबीयत हो चुकी है खराब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

jharkhand minister helath

रांची: झारखंड के मंत्रियों को लग रहा है किसी की नजर लग गई है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बीमार हैं । उन्हें जमशेदपुर से एयरलिफ्ट करा दिल्ली ले जाया गया ।  रामदास सोरेन को बाथमरुम में गिरने की वजह से उनके सिर में चोट लगी है और वे अचेत हैं।

मंत्री हफीजुल हसन की बाईपास सर्जरी हुई

रामदास सोरेन से पहले झारखंड के एक और मंत्री हफीजुल हसन के दिल की सर्जरी हो चुकी है । गुड़गांव के एक बड़े अस्पताल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अस्पताल में जाकर उनका हाल-चाल लिया था।

See also  मरीन ड्राइव पर गर्लफ्रेंड और पूर्व प्रेमी में हुआ झगड़ा, निकाल ली पिस्टल, सामने आई वीडियो की सच्चाई

मंत्री योगेंद्र महतो की भी बिगड़ी थी तबीयत

मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद झारखंड के हेमंत सरकार के चौथे मंत्री हैं जिन्हें हाल में ही खराब सेहत की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ें । इससे पहले उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत भी खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था । हांलाकि राहत की बात ये रही की उन्हें जल्दी ही छुट्टी मिल गई ।मई महीने में झारखंड के उत्पाद मंत्री योगेंद्र यादव को सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । हांलाकि उन्हें चेकअप के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन डॉक्टर्स ने कई तरह की हिदायतें भी दी हैं। हेमंत सोरेन ने उनसे भी मुलाकात कर हालचाल जाना था।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को होना पड़ा था भर्ती

कुछ दिनों पहले मार्च महीने में वित्त मंत्री मंत्री राधाकृष्ण किशोर  की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें रांची के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । खांसी बहुत अधिक बढ़ जाने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था । कुछ दिनों तक इलाजरत रहने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे काम में लौट गए । 

See also  Arvind Kejariwal जेल में भीषण गर्मी से परेशान, छोटे कमरें में पंखे के सहारे कर रहे है गर्मी का सामना

11 मंत्रियों में 4 की सेहत खराब

11 मंत्रियों वाले हेमंत सोरेन कैबिनेट में  4 मंत्री हाल के दिनों में बीमार पड़ चुके हैं । इनमें रामदास सोरेन की हालत गंभीर है। खुद मुख्यमंत्री अपने पिता दिशोम गुरु के इलाज के सिलसिले में 24 जून से दिल्ली में ही डटे हुए हैं । शिबू सोरेन की भी सेहत बहुत अच्छी नहीं रह रही है । इसीलिए हेमंत भी अपने पिता की देखभाल के लिए ज्यादातर दिल्ली में रह रहे हैं । 

जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव भर्ती

इधर जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव की भी तबीयत खराब हो गई है । उन्हें रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है । 

कोरोना काल में दो मंत्रियों का निधन

गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना काल में हेमंत सरकार के दो मंत्रियों का निधन  हो चुका है। मंत्री जगरनाथ महतो और हाजी हुसैन अंसारी को झारखंड ने कोरोना काल में खो दिया था । हेमंत सोरेन आज भी इन दो मंत्रियों को जनसभाओं में याद करना नहीं भूलते हैं । 

See also  पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है; मन की बात में बोले पीएम मोदी, निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया

सेहत पर ध्यान देने की जरुरत

बहरहाल झारखंड के नेताओं और खासतौर से मंत्रियों की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें परेशान करने वाली हैं रुटीन चेकअप और खानपान समेत लाइफ स्टाइल पर ध्यान देने की सलाह जरुरी मानी जा रही है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now