- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बड़ी खबरः गांडेय में जीत के बाद कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री, JMM विधायक के बयान दे रहे है क्या संकेत!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 12, 2024

रांची : गिरिडीह के गांडेय में होने वाले उपचुनाव में जीत के बाद क्या कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनने वाली है। गांडेय में सभा के दौरान जेएमएम विधायक सुदीव्य कुमार सोनू के बयान यही संकेत दे रहे है। जिस समय सुदीव्य कुमार सोनू ने ये बयान दिया उस समय मंच पर कल्पना सोरेन भी मौजूद थी।

sudivya sonu
गांडेय में होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 75 साल तक डॉक्टर सरफराज अहमद , सालखम मुर्मू ने जी तोड़ मेहनत, जी तोड़ प्रयास किया गांडेय की परिस्थितियों को बदलने के लिए और मै मानता हूं कि हमारे तमाम साथियों की मेहनत से गांडेय की परिस्थितियां बदली है, लेकिन मै आपको ये बात कहना चाहता हूं। कल अगर कल्पना मैडम आपकी विधायक होंगी तो जो 75 वर्षो में नहीं हुआ है वो आने वाले चार महीनों में होने जा रहा है, और आप एक विधायक नहीं चुन रहे है, आप एक मुख्यमंत्री के समकक्ष नेता को चुन रहे है और यही बात आपको जनता के बीच जाकर बोलना है और मै दावे के साथ कहता हूं जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर गांडेय क्षेत्र की जनता वोट करेगी और गांडेय क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कल्पना सोरेन को बहुत अधिक मतों से विजय बनाएगी और जीत के भागीदार आप होंगे। इस मौका को चुकना नहीं है, और इस मौके का फायदा आपको उठाना है और मुझको भरोसा है कि गांडेय के संगठित कार्यकर्ता इस मौके का बेहतर फायदा उठाएंगे। झारखंड के पैमाने पर ये साबित करेंगे कि गांडेय विधानसभा झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सिरमौर विधानसभा थी, है और रहेगी।

See also  धर्म छिपाकर युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फांसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

nishikant dubey post
कल्पना सोरेन की मौजूदगी में सुदिव्य सोनू के ये बयान बता रहे है कि आने वाले समय में झारखंड की राजनीति में बड़े बदलाव होने वाले है। जेएमएम विधायक के इस बयान के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए चुटकी लेते हुए कहा है कि “मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी के विदागिरी का समय आ गया है ।सोरेन परिवार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री मान चुका है,यह है विधायक जी का ट्वीट”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now