बिहार में गया जी में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

बिहार में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक

गयाजीः जिले के गुरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक रेप पीड़िता के घर इलाज के लिए पहुंचे डॉक्टर जितेंद्र यादव को गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। यही नहीं डॉक्टर की पिटाई का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।

पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स
बताया जाता है कि रेप के आरोपी पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दवाब बना रहे है। इसी बीच रेप पीड़ित के मां की तबीयत खराब हो गई, जिसकी सूचना डॉक्टर जितेंद्र यादव को दी गई। डॉक्टर जितेंद्र इलाज करने जैसे ही गांव पहुंचे उन्हे पेड़ से बांध दिया गया और जमकर उनकी पिटाई की गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची और लहुलुहान हुए डॉक्टर को पेड़ से खोलकर अस्पताल में भर्ती कराया।

See also  सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, बोगी का टूटा शीशा, देर रात ट्रेन में मची दहशत

रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन में सिविल स्टाफ की संविदा भर्ती में फर्जी नामांकन का खुलासा, दो गिरफ्तार
जिस समय दबंगों द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी, उसी समय गांव के कुछ लोगों ने छुपकर वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस गांव पहुंची और बंधक बने डॉक्टर को छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मशहूर सर्प मित्र ‘मुरली वाले हौसला’ को जहरीले सांप ने रेस्क्यू करते समय काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रेप पीड़िता की मां ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के हीं 3 लोगों द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर हम लोगों ने केस किया था जो कोर्ट में चल रहा है और 30 मई 2025 को इसी मामले में हम लोगों की गया कोर्ट में गवाही हुई थी। जिसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। गांव के दबंगों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर बदमाशों ने आज हमारे घर इलाज करने आये डॉक्टर जितेंद्र यादव पर हम लोगों की मदद करने का आरोप लगाकर पेड़ से बांध कर पीट दिया।

See also  इजराइल दूतावास के दो कर्मचारियों की अमेरिका में हत्या, हमलावर अरेस्ट, कस्टडी में लगाए 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे

आईपीएल 2025 में जीत के बाद इमोशनल विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने लगे लगाकर दी बधाई
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गुरपा में एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही थी, जिसकी सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now