Toll Tax पर नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा, ₹15 में कीजिए हाईवे का सफर , ₹ 3000 का बनेगा वार्षिक पास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2025

Toll Tax

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा एलान किया है । उन्होंने कहा है कि पंद्रह अगस्त से तीन हजार रुपए का वार्षिक पास बनेगा जिसके जरिए निजी वाहन चालक एक साल के दौरान दो सौ बार इस्तेमाल कर सकते हैं । इस लिहाज से औसतन एक टोल टैक्स पर ₹ 15 रुपए ही टैक्स देना पड़ेगा । उन्होंने कहा है कि  15 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी ।

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है । उन्होंने लिखा है कि:-

15 अगस्त से टोल टैक्स से आजादी

महत्वपूर्ण घोषणा।  एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

See also  रांची में चलेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान

निजी वाहनों को बड़ा तोहफा

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा। वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

Toll Tax पर होने वाले विवाद खत्म होंगे

यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now