चंदन मिश्रा हत्याकांड के 5 शूटर्स कोलकाता से हुए अरेस्ट, पटना पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले दारोगा-सिपाही को किया सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

पटनाः गुरूवार की सुबह पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हुई हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चंदन की हत्या में शामिल शूटर्स को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पांच अपराधियों को कोलकाता से सटे न्यूटाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया है. अब इन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा।पश्चिम बंगाल के ही पुरूलिया जेल में कुख्यात ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह बंद है जिसको इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है।

24624617 kol2

पश्चिम बंगाल की जेल में बंद शेरू के शार्गिदों ने रची गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश, ADG कुंदन कृष्णन ने कहा-मर्डर गैंगवार का नतीजा
मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए बिहार पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा शनिवार तड़के संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।बता दें कि एक दिन पहले एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने कहा था कि चंदन सिंह हत्याकांड में शेरू के गुर्गों का हाथ है। शेरू फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है। उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।कहा जाता है कि मृतक चंदन मिश्रा और शेरू कभी घनिष्ठ मित्र हुआ करते थे। शाहाबाद के इलाकों में इन लोगों ने मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि बाद में दोनों में दुश्मनी हो गई। इसके बाद शेरू ने चंदन की हत्या की प्लानिंग की।

See also  चंदन मिश्रा मर्डर केस को लेकर मीडिया पर भड़के पटना SSP, कहा-शूटरों को पहले पकड़ लेते लेकिन कुछ खबर...

महिला थानाध्यक्ष घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने धर दबोचा

यह हत्याकांड न सिर्फ सुनियोजित था, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक भी उजागर करता है। पारस हॉस्पिटल में हुए शूटआउट के बाद अब इस मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।एसएसपी पटना के निर्देश पर शास्त्री नगर थाना के दो दरोगा, दो सहायक दरोगा और कई सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पाया गया कि इन पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी में भारी लापरवाही बरती और सुरक्षा इंतजाम में गंभीर चूक की। एसएसपी के अनुसार, दोषी पुलिसकर्मी न तो सतर्क थे और न ही अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाए।

 

चंदन मिश्रा मर्डर केस में नया मोड़, सामने आया मोनू सिंह का नाम, तीन से पुलिस ने की पूछताछ

पारस हॉस्पिटल पर साजिश का आरोप
चंदन मिश्रा के पिता श्रीकांत मिश्रा (उर्फ मंटू मिश्रा) ने शास्त्रीनगर थाने में पारस अस्पताल प्रशासन और जनरल सर्जन डॉ. पिंटू कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है, जिसमें हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगाया गया है। श्रीकांत मिश्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि चंदन मिश्रा को 15 जुलाई 2025 को फिस्टुला और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के लिए पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

See also  मोबाइल पर गंदी फिल्म देख भाई ने बगल में सो रही बहन से किया रेप; मां के सामने ही गला दबा दिया

ये है डॉक्टर पर शक का कारण
उसी दिन दोपहर 1 से 3 बजे के बीच डॉ. पिंटू कुमार सिंह ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा कि चंदन को 16 जुलाई को शाम 4 बजे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में डॉ. पिंटू ने डिस्चार्ज की तारीख बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी। श्रीकांत का आरोप है कि 17 जुलाई की सुबह करीब 7:15 बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल के ICU वार्ड में घुसकर चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now