Isha Arora: कौन है यह युवती जिसका वीडियो Lok Sabha Elections 2024 में हो रहा है वायरल

Isha Arora

सहारनपुर: Isha Arora का जलवा है । Lok Sabha Elections 2024 में वोटिंग के दिन ग्लैमर का भी जलवा है  । सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है । यह तस्वीर है सहारनपुर  की मतदान अधिकारी ईशा अरोरा की । ईशा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करती है और उनकी ड्यूटी गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है।

Isha Arora

ईशा अरोड़ा(Isha Arora) के पत्रकारों ने पूछा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान महिलाओं को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने कहा इस बार व्यवस्था अच्छी है और किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा रहा है । वो पहले भी दो बार चुनाव की ड्यूटी कर चुकी है ।

गौरतबल है कि पिछले चुनाव २०१९ में पीली साड़ी पहनी महिला रीना द्विवेदी की तस्वीर भी वायरल हुई थी । यूपी के लोक निर्माण विभाग की कर्मचारी रीना कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर इतनी वायरल हुई की लाखों कमेंट और लाइक्स मिलने लगे  ।

पहले फेज के लिए वोटिंग

2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण के लिए 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका है । पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री  जिनमें नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, जीतेंद्र सिंह और भूपेन्द्र यादव के अलावा कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोझी और तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई शामिल हैं।

तमिलनाडु पर सबकी निगाहें

तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एक सीट के साथ, पहले चरण में सबसे अधिक सीटें दक्षिण भारत से हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार राज्य का दौरा किया, क्योंकि बीजेपी राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही थी। हालाँकि, प्रमुख दावेदार अभी भी द्रविड़ प्रमुख, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) हैं।

Godda में फर्जी एनकाउंटरः निर्दोष पहाड़िया युवक की हत्या मामले में जमादार गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज, निशिकांत ने की CBI जांच की मांग

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रपति, सीजेआई, सीईसी और इसरो चीफ ने की वोट देने की अपील, CJI चंद्रचूड़ ने बताया वोट का महत्व

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now