वेबसीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी चार लोगों की हत्या, झारखंड हाईकोर्ट ने मौत की सजा रखी बरकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

वेबसीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित होकर की थी चार लोगों की हत्या, झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

रांचीःझारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस एके राय की खंडपीठ ने जमशेदपुर में चार लोगों की हत्या को भयानक और दुर्लभतम मानते हुए जघन्य अपराध करने वाले दीपक कुमार की मौत की सजा को बरकरार रखा है। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने एक अप्रैल 2023 को जमशेदपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश द्वारा दीपक कुमार को दी गई मौत की सजा की पुष्टि करते हुए अपना फैसला सुनाया।

रांची के ZIO बार के बाद अब MOONTOWN में बवाल, शराब के नशे में युवा मचा रहे थे उत्पात

खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि दीपक कुमार का कृत्य घृणित है और किसी भी तरह की सहानुभूति का हकदार नहीं है। मामले को दुर्लभतम मानते हुए अदालत ने दीपक कुमार की मौत की सजा की पुष्टि की। जमशेदपुर के निवासी और टाटा कंपनी में अग्निशमन सेवा के कर्मचारी के रूप में कार्यरत दीपक कुमार की शादी वीणा देवी से हुई थी। उनकी दो नाबालिग बेटियां थीं। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ ने कहा कि दीपक ओटीटी थ्रिलर सीरीज पाताललोक और असुर से प्रेरित था और उसने हथौड़े का इस्तेमाल करके हत्या की। उसने हत्या करते समय पाताललोक के चरित्र हतोरा त्यागी की नकल की। ​​

See also  JSSC CGL परीक्षा के परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, पूछा कब तक जांच होगी पूरी

रांची से तीन पाकिस्तानी बच्चों को भेजा गया दिल्ली, नानी के घर आये थे छुट्टी मनाने

12 अप्रैल 2021 को वेबसीरीज देखने बाद दीपक कुमार अपनी बेटियों के बेडरूम में गया और उन पर हथौड़े से हमला किया और तकिए से उनका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और दो बेटियों की लाशें पैक की और अपने बिजनेस पार्टनर रोशन से मिलने के लिए तैयार हो रहा था, जिसे उसने लंच पर बुलाया था। बिजनेस प्रतिद्वंद्विता के कारण दीपक ने रोशन को मारने की भी योजना बनाई थी। इस दौरान दीपक कुमार की छोटी बेटी की ट्यूशन टीचर उसे पढ़ाने के लिए घर आई। ट्यूशन टीचर ने लाश देखा तो मदद के लिए चिल्लाई। इसके बाद दीपक ने उसकी गर्दन दबा कर उसे भी मार डाला। ट्यूशन टीचर को कमरे से बाहर लाकर उसके साथ यौन शोषण भी किया। इसके बाद रोशन अपने भाई और पत्नी के साथ लंच के लिए आया था। दीपक कुमार ने रोशन और उसके भाई अंकित पर हथौड़े से हमला किया। लेकिन उसे काबू कर लिया गया।

See also  टैरिफ वार के बीच अमेरिका जाएंगे PM मोदी, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

दे दे प्यार दे.. महिला SDO के लिए JE ने गाया खुलेआम गाना, Video हुआ वायरल तो गिरी गाज

रोशन की पत्नी घर से बाहर भागी और मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जबकि दीपक घर से निकल गया। बाद में पता चला कि दीपक ने अपनी पत्नी के गहने लेकर एक जौहरी को बेच दिए थे। नकदी मिलने के बाद उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए और अपनी मोटरसाइकिल से भाग गया। दीपक के खिलाफ उसके साले ने मामला दर्ज कराया था और जांच के दौरान पुलिस ने उसके बैंक ट्रांजेक्शन का पता लगाकर उसे धनबाद से गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now