DPS रांची का म्यूजिक टीचर जोन्हा फॉल में ले रहा था सेल्फी, तेज धार में बहा , हुंडरू में बंगाल के पर्यटक की इस तरह बची जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2025

रांची के DPS स्कूल के टीचर की खोज जारी, ड्रोन कैमरे से ली जा रही है मदद, सेल्फी लेने के दौरान जोन्हा फॉल में गिर गए थे माइकल घोष

रांची/अनगड़ा – झारखंड के दो प्रमुख जलप्रपातों – हुण्डरु फॉल और जोन्हा फॉल – पर गुरुवार को दो अलग-अलग हादसे सामने आए। एक घटना में बंगाल से आए पर्यटक को समय रहते बचा लिया गया, वहीं दूसरी घटना में रांची का एक म्यूजिक टीचर पानी की तेज धार में बह गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। RIMS में फिर जलजमाव से मचा हाहाकार, OT और इनडोर सेवाएं प्रभावित, PHED पर लापरवाही का आरोप

जोन्हा फॉल बहा DPS का म्यूजिक टीचर

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक और घटना जोन्हा जलप्रपात पर घटी, जहां दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची में म्यूजिक टीचर पद पर कार्यरत माईकल घोष (उम्र 40 वर्ष) झरने की तेज धार में बह गए। माईकल घोष मूल रूप से धनबाद के निवासी थे और वर्तमान में अलकापुरी, डीबडीह, रांची में रहते थे।

See also  बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला

dps music teacher michel ghosh

दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे माइकल घोष

वह अपने दो दोस्तों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद के साथ यूपी नंबर की गाड़ी (UP14CM1020) से जोन्हा पहुंचे थे। भारी बारिश के बावजूद तीनों ऊपर जीप लाइन क्षेत्र में चले गए और पर्यटक मित्रों की चेतावनी को नजरअंदाज कर पानी के करीब सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान माईकल फिसलकर तेज बहाव में बह गए।

dps music teacher michel ghosh

पर्यटक मित्रों की कोशिश हुई नाकाम

उनके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पर्यटक मित्रों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस, पर्यटक मित्रों और ग्रामीणों की मदद से शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेज धार और बढ़े हुए जलस्तर के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अनगड़ा पुलिस और पर्यटक मित्रों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी है, लेकिन जोन्हा फॉल की तेज धार और ऊंचाई के कारण बचाव कार्य में भारी कठिनाई हो रही है। RIMS में फिर जलजमाव से मचा हाहाकार, OT और इनडोर सेवाएं प्रभावित, PHED पर लापरवाही का आरोप

See also  DPS रांची की अतुल्य श्रेष्ठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी झारखंड टॉपर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

जोन्हा फॉल में रहें सावधान

प्रशासन और पर्यटक मित्रों ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि डेंजर जोन, झरनों के ऊपरी हिस्से और बहाव वाले इलाकों में प्रवेश से बचें। मानसून के इस मौसम में झरनों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे हादसे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।Wacth Vidoe: रजरप्पा मंदिर में दामोदर और भेड़ा नदी ने दिखाया रौद्र रुप….देखिए कैसे डूब गई दुकानें

हुण्डरु फॉल पर चमत्कारी बचाव

गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए कृष कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष) को हुण्डरु फॉल के डेंजर जोन में बहने से बचा लिया गया।

डेंजर जोन में चला गया था कृष

कृष अपने चार दोस्तों के साथ महादेव मंदिर के पास स्थित डेंजर जोन में गया था और सेल्फी लेते वक्त फिसलकर झरने की तेज धार में बहने लगा। किस्मत से वह एक पत्थर से अटक गया और जान बच गई।

See also  पहले दोस्ती, फिर प्यार; अब मानसी के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम, ऐसी है इन दोनों की प्रेम कहानी

पर्यटक मित्र ने बचाई जान

दोस्तों ने शोर मचाया, तब ड्यूटी पर तैनात पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद और जितवाहन भोगता तुरंत हरकत में आए और तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर कृष को बाहर निकाला। पर्यटक मित्रों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई पर्यटक डेंजर जोन में चले जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं।

बारिश में सावधानी जरुरी

जहां एक ओर हुण्डरु फॉल पर समय रहते हुई कार्रवाई से एक जान बचाई जा सकी, वहीं जोन्हा फॉल पर एक दुखद घटना ने यह साबित कर दिया कि लापरवाही और चेतावनियों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। रांची और आसपास के पर्यटक स्थलों पर प्रशासन ने सतर्कता बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now