मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस

रांचीः सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित चंपारण होटल में हुए विवाद के बाद होटल संचालक और डॉक्टर ने एक दूसरे पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। होटल संचालक अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह चंपारण चैंपियन में हांडी मटन हाउस नाम से होटल चलाते हैं।

बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल
नौ मार्च की शाम करीब 4.30 बजे चार लोग होटल में खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने यह कहते हुए भुगतान से इनकार कर दिया कि चावल और मटन ठीक नहीं बना है। आरोप है कि पैसे मांगने पर उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे और स्टाफ के साथ मारपीट की। गल्ले में रखे करीब एक हजार से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए गए। महिला स्टाफ के साथ मारपीट की। पीसीआर के आने की सूचना मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। होटल संचालक के अनुसार, आरोपियों में से एक ने अपना नाम समद उर्फ डॉक्टर अभय कुमार बताया था।

See also  मंत्री राधाकृष्ण किशोर के समर्थन में कांग्रेस प्रभारी के राजू, बोले- कैबिनेट में उठेगा मामला

गिरिडीह के पीरटांड जंगल में फिर लगी आग, जड़ी-बूटियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान
डॉक्टर का संचालक पर जानलेवा हमले का आरोप
इधर, दूसरे पक्ष ने बरियातू स्थित निवासी डॉक्टर अभय कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 9 मार्च को वह मेदांता अस्पताल से अपने कुछ मित्रों के साथ बूटी मोड़ स्थित चंपारण होटल खाना खाने गए थे। खाना ठीक से नहीं पका होने की शिकायत करने पर होटल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद होटल की ओर से 10 से 15 युवक रॉड और चाकू लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपनी जान बचा सके। घटना के बाद रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होकर उपचार कराया। उनके अनुसार, अस्पताल के यूएचआईडी नंबर 20260064896 में लगी चोटों का विवरण दर्ज है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

See also  महेंद्र सिंह धोनी को आवास बोर्ड का नोटिस, सरकार से मिले घर में पैथलैब खोलने का मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now