झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांचीः झारखंड के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो हुई है। जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार के दिन भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। 11 और 12 मार्च को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

असम में खूब गरजे हेमंत सोरेन, कहा-‘छेड़ोगे तो छोड़गे नहीं’, लगाया “अबुआ दिशोम अबुआ राज्य का नारा”
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर भी काफी अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी शहर में बादलों का असर बना रहेगा और एक स्पेल मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

See also  हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली

झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति,राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर
अगले पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, पलामू, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के इस दौर में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now