रांचीः Hemant Soren को जमानत मिलने के बाद बधाइयों और नेताओं का हेमंत आवास पर आना जारी है । मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कैबिटनेट की बैठक खत्म होने के फौरन बाद हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे और उन्हें जमानत मिलने पर बधाई दी । चंपाई सोरेन के साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे ।
कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी है । राहुल ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी।उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं – सोरेन जी से फोन पर बात कर अपनी खुशी ज़ाहिर की। जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता”
हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वालों सांसद जोबा मांझी, रामेश्वर उऱांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल , अंबा प्रसाद, हफिजुल हसन समेत कई बड़ी शख्सियतें रहीं । इधर जेएमएम ने रांची में शनिवार को दोपहर एक बजे से रांची चलो कार्यक्रम आयोजित किया है । जेएमएम का यह कार्यक्रम बिरसा चौक से शुरु होते हुए हेमंत आवास तक होगा ।

Ranchi में बड़ी लूट: अपराधियों ने डीपी ज्वेलर्स को हथियार के बल पर लूटा, एक को मारी गोली









































































































