गढ़वा में हर्ष फायरिंग में चली गोली, बारात में शामिल युवक घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

गढ़वा : शादियों में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के कोटमा गांव का है, जहां मंगलवार रात एक बारात के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान कमल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बारात के दौरान अचानक गोली चलने से कमल चौधरी के पैर में गोली लग गई और अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बारातियों ने घायल कमल चौधरी को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कमल चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल कमल चौधरी का इलाज वहां चल रहा है। इधर घटना के बाद डंडा थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी, इसी दौरान कमल चौधरी को गोली लगने की घटना हुई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किस व्यक्ति ने चलाई। गोली चलाने वाले व्यक्ति के पास वैध या अवैध हथियार था।

See also  Breaking News: गुमला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढ़ेर, हथियार बरामद, छापेमारी अभियान जारी

बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता

शादियों में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद हो रही घटनाएं
सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा शादियों व अन्य आयोजनों में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद कई जगहों पर लोग नियमों की अनदेखी कर फायरिंग कर देते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now