जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन, हाईकोर्ट ने दी है जमीन घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2024

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा जेल से बाहर निकल गए है। हाईकोर्ट ने बड़गाई अंचल में हुए जमीन घोटाला में शुक्रवार सुबह उन्हे जमानत दी। 50-50 हजार के दो मुचलके पर उन्हे जमानत दी है। हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन सबसे पहले कोर्ट का ऑडर लेकर पीएमएलए कोर्ट पहुंचे फिर उसके बाद कोर्ट का ऑडर बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को मिला, इसके बाद जेल प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कर दिया।

हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई, JMM में जश्न; Congress बांट रही मिठाइयाँ, चंपाई ने लिखा ‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही’

हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि सोरेन #PMLA एक्ट के तहत जमानत की दोनों शर्तों को पूरा करते हैं।

PMLA एक्ट के सेक्शन 45 के तहत जमानत की दो शर्ते हैं:
1. यह विश्वास करने का कोई कारण नहीं हो कि आरोपी ने कथित अपराध किया है।2. दूसरी शर्त है कि जमानत पर रहने के दौरान उस तरह का कोई अपराध नहीं करेगा।
कोर्ट ने लिखा है कि सोरेन उन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए अदालत इन्हें नियमित जमानत दे रही है।

See also  तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा; RTC बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, 24 लोगों की मौत

hemant court oder

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now