- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ED अधिकारियों पर लगे आरोप की जांच करेगी CBI, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

ED अधिकारियों पर लगे आरोप की जांच करेगी CBI, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

रांचीः बुधवार को ईडी अधिकारियों के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस
पेय जल स्वच्छता विभाग के अधिकारी संतोष कुमार ने ईडी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद ईडी की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई थी। पेयजल विभाग के कर्मचारी संतोष कुमार ने आरोप लगाया था कि 12 जनवरी, 2026 को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान दो अधिकारियों ने उन पर जुर्म कबूलने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उन्हें बेरहमी से डंडों से पीटा गया।

See also  बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा सड़क हादसे में घायल, बाॅडीगार्ड भी हुआ जख्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now