OMG! इस महिला ने सोकर ही जीत लिए 9 लाख रुपये, जाने पूरा मामला

lady sleep

डेस्कः क्या आपने किसी ऐसी इंटर्नशिप के बारे में सुना है, जहां आपको सोने के लिए पैसों मिलते हों। वो भी हजार नहीं लाखों में। शायद यह बात आपको मजाक लग सकती है मगर ऐसा सच में हुआ है। महिला साईश्वरी पाटिल इंवेस्मेंट बैंकर हैं जो बेंगलुरु शहर में रहती हैं। उन्होंने ऐसी ही इंटर्नशिप से 9 लाख रुपये जीत लिए हैं। इसमें काम महज सोने का ही दिया गया था। हाल ही में इस अनूठे स्लीप इंटर्नशिप कार्यक्रम के तीसरे सीजन का आयोजन हुआ और पाटिल ने ‘स्लीप चैंपियन’ का खिताब अपने नाम कर लिया।

इजरायल ने किया हिजबुल्ला पर सबसे बड़ा हमला, लेबनान में हाहाकार; 492 मरे

स्लीप इंटर्नशिप उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो पर्याप्त आराम नहीं कर पाते हैं। इसमें प्रतिभागियों को हर रात 8-9 घंटे सोने का टास्क दिया जाता है। साईश्वरी उन 12 चयनित स्लीप इंटर्न में से एक थी, जिन्हें सोने के लिए आरामदायक गद्दा दिया गया। साथ ही, उनके नींद पैटर्न की निगरानी के लिए स्लीप ट्रैकर लगाया गया था। अच्छी नींद कैसे ली जाए, यह जानने और समझने के लिए इन्हें एक्सपर्ट से भी मिलवा गया। इन लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं बताईं और भरपूर नींद लेने के तरीके सीखे।

- Advertisement -
LD-advertisement

सरकार बनी तो पौने तीन लाख को मिलेगी नौकरी; झारखंड में शिवराज सिंह चौहान का वादा

- Advertisement -
royal-soler-new

साईश्वरी पाटिल ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में इस इंटर्नशिप को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने कहा, ‘इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए आपको लगातार जागने और सोने का समय का ध्यान रखना होगा। इसका मतलब है कि देर रात की गतिविधियों को लेकर सतर्क हो जाएं। जैसे कि देर रात तक जागना और सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना कम करना होगा।

इन आदतों को छोड़ना वाकई चुनौतीपूर्ण रहा, मगर यह बहुत फायदेमंद साबित हुआ।’ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद नींद की गुणवत्ता में सुधार लाना है। हालांकि, यहां पर प्रतिस्पर्धी पहलू तनाव ला सकता है। इसे लेकर आपको सजग रहना होगा।

VC के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने पर मचा बवाल, नहाकर निकली छात्रा से पूछने लगे सवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now