तेजस्वी विधायकों के साथ सुन रहे है गिटार, हो रही है अंताक्षरी, आराम के लिये मांगाया गया खटिया, आज शाम लौटेंगे कांग्रेस के विधायक

पटना : बिहार में सोमवार को होने वाले टेस्ट से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और बीजेपी सभी अपने विधायकों को एकजुट करने में लगी हुई है। पार्टी अपने विधायकां पर नजर बनाये हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के विधायक हैदराबाद में है, बीजेपी के विधायक गया में है, जेडीय के विधायकों को मंत्री विजय चौधरी के आवास पर आने को बोल दिया गया है, वही तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को अपने आवास पर ही रहने का इंतजाम कर दिया है। तेजस्वी कल शाम से ही अपने विधायकों के साथ 5 देशरत्न मार्ग स्थित अपने आवास पर जमें हुए है।

women mla rjd
तेजस्वी यादव के आवास पर विधायकों के रहने और खाने का इंतजाम किया गया है। विधायकों के आराम करने के लिए 100 खाट का इंतजाम किया गया है। तेजस्वी अपने विधायकों के साथ बैठकर संगीत का मजा ले रहे है। विधायकों के बीच अंताक्षरी खेला जा रहा है। सिमरी बख्तियारपुर से विधायक तेजस्वी के पास बैठकर गिटार बजा रहे है। विधायकों के खाने से लेकर मनोरंजन तक के सभी इंतजाम किये गए है। विधायकों के पसंद के अनुसार नास्ता और खाना बनाया जा रहा है। लिट्टी चोखा का विशेष तौर पर इंतजाम किया गया है। तेजस्वी ने खुद विधायकों को एकजुट रखने का जिम्मा ले लिया है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद कहा था कि खेल अभी शुरू हुआ है, असली खेल होना बांकि है। तेजस्वी की अगली चाल पर सभी की नजर बनी हुई है।

https://x.com/Live_Dainik/status/1756559263147704405?s=20

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now