झारखंड विधानसभा में DJ बैन पर हंगामा, BJP के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब

झारखंड विधानसभा में DJ बैन पर हंगामा, BJP के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को रामनवमी में डीजे बजाने के मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाया और आसन के समक्ष आकर नारेबाजी शुरू कर दी।भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से एक खास समुदाय को ही परेशान किया जा रहा है। उनके इस बयान का सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने जोरदार विरोध किया, जिससे सदन में शोरगुल की स्थिति बन गई। भाजपा विधायकों ने विरोध जताते हुए आसन के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।

ED अधिकारियों पर लगे आरोप की जांच करेगी CBI, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

सत्ता पक्ष ने किया पलटवार

इसके जवाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश सभी का है और इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है।

इस दौरान सदन में लगातार शोरगुल के बीच स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है, जबकि अब तक सदन बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से चल रहा था। उन्होंने सभी पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सदन को निर्बाध रूप से चलने दिया जाए।

रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग

मंत्री ने दिया जवाब

बहस के दौरान विधायक राधाकृष्ण किशोर ने भी डीजे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के समय को लेकर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे धार्मिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है।

राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि आज हिंदू नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान खतरे में है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने की जरूरत है और ऐसी परिस्थितियों में देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

रामनवमी के डीजे विवाद को लेकर शुरू हुआ यह हंगामा कुछ देर तक जारी रहा, जिसके कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। स्पीकर लगातार सदस्यों से संयम बरतने और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील करते रहे।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now