देवघरः राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर आगमन स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन व जिला प्रशासन को राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना भेज दी गयी है। राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की नयी तिथि की घोषणा होगी।
दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से एम्स के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय को राष्ट्रपति के देवघर आगमन स्थगित होने की सूचना दी गयी है। उस वक्त वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देकर रांची से देवघर लौट रहे थे। निदेशक डॉक्टर वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का 10 जून को देश के अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम स्थगित हो गया है।





































































































