- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम

गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, वेटर हत्याकांड से जुड़ा नाम

 रांची: गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम एक बार फिर रंगदारी और धमकी के मामले में सामने आया है। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में वेटर मनीष गोप की हत्याकांड के बाद अब प्रिंस खान ने एक जमीन कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

रांची एयरपोर्ट के पास टीटोस रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत प्रिंस खान के नाम पर दी गई थी धमकी

जानकारी के अनुसार नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु निवासी 31 वर्षीय सतीश कुमार महतो, जो जमीन का कारोबार करते हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि अपराधी प्रिंस खान ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर लगातार ऑडियो मैसेज और काल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। सतीश महतो के अनुसार 8 मार्च की रात करीब कई बार व्हाट्सएप ऑडियो काल और ऑडियो मैसेज आए।जब उन्होंने सुबह इन ऑडियो मैसेज को सुना तो उसमें कसल करने वाला खुद को प्रिंस खान बता रहा था और उन्हें तथा अनुप कुमार महतो को धमकी भरे लहजे में एक करोड़ रुपये देने को कह रहा था।

See also  शिवहर के DDC बृजेश कुमार निलंबित, आय से अधिक मामले में कार्रवाई

आठ मार्च से लगातार मिल रही है धमकी

सतीश ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 9 मार्च को भी सुबह से शाम तक कई बार व्हाट्सएप ऑडियो काल और मैसेज आए, जिनमें लगातार रंगदारी की मांग दोहराई गई। वहीं 10 मार्च को सुबह करीब सवा सात बजे भी व्हाट्सएप आडियो काल के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now