डेस्कः टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत के पहले तीन बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगातार तीन मैचों में अर्द्धशतक बनाया । संजू के अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धुआंधार पारी खेली। मैच के अंतिम ओवर में शुभमन दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना दिया। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रिकार्ड 256 रनों का टारगेट खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी और भारत की टीम ने मैच 96 रनों से जीत लिया।भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है और अबतक तीन बार खिताब जीतकर भारत ने रिकार्ड बना दिया है।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई।फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया।भारत ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो कि T20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल तीसरा बड़ा स्कोर भी है। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए अब 256 रन बनाने। भारत की तूफानी बैटिंग पर ग्रहण पारी के 16वें ओवर में लगना शुरू हुआा।वहां से अगले 3 ओवरों में उसके 4 विकेट गिरे, जिसमें सैमसन, ईशान, सूर्या के बाद हार्दिक पंड्या का विकेट शामिल रहा। हार्दिक ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए।T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी संजू सैमसन शतक से चूक गए हैं। फाइनल में भी वो 46 गेंदों पर 89 रन ही बना सके, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। इससे पहले सेमीफाइनल में भी वो 89 रन बनाए थे। वहीं सुपर-8 के आखिरी मैच में नाबाद 97 रन बनाए थे।T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।अभिषेक शर्मा रचिन रविंद्र का शिकार बने। अभिषेक ने 21 गेंद में 52 रन बनाए।फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।
बांग्लादेश में काली मंदिर पर हमला, राक्षस के भेष में आए हमलावर, पूजा के दौरान बैग में बम रखकर भागे

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द भारतीय फैंस के जहन में आज भी है।ऐसे में जब टीम इंडिया रविवार 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खिताबी मुकाबले के लिए उतर रही थी, तो एक डर बना हुआ था कि कहीं फिर दिल तो नहीं टूटेगा। मगर भारतीय टीम ने शायद उस अतीत को पूरी तरह भुलाकर एक नई शुरुआत के इरादे से इस मैदान पर कदम रखे और बस इतिहास ही रच दिया।टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। ये किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था। एक बार फिर इस स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन की सबसे बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया और 89 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने भी वर्ल्ड कप में अपना तीसरी फिफ्टी जड़ी, जबकि टूर्नामेंट में खास योगदान देने में नाकाम रहे अभिषेक का बल्ला पूरे रंग में नजर आया। उन्होंने भी 52 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन कूटे। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जीत दिलाने वाले दो पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी इस मैच को देखने अहमदाबाद में मौजूद थे।







































































































