पश्चिमी सिंहभूमः नोवामुंडी प्रखंड के महुदी पंचायत के बंगला डीपा गांव में रहने वाली चार आदिवासी बच्चियों के कथित अपहरण और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन बच्चियों को रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाया गया और वहां से उन्हें वापस अपने घर लौटने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु से मिलकर तुरंत संज्ञान लेने और बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
बिहार STF ने गिरिडीह में की छापेमारी, नक्सली संगठन का दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
तमिलनाडु में बीमार हैं बच्चियां
ग्रामीणों ने बताया कि तमिलनाडु में बंधक बनाई गईं बच्चियां बीमार है। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है। उन्होंने बताया कि ये सारी बच्चियां काफी भयभीत भी हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोग भोले-भाले आदिवासी परिवारों को छल और फरेब में फंसा कर बाहर ले जा रहे हैं।
विधायक ने डीएसपी को दी जानकारी
विधायक सोनाराम सिंकु ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्षेत्र के डीएसपी को इसकी सूचना दी। डीएसपी उन्होंने त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवार के पास लाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।





































































































