पटनाः गर्मी के का सितम झेल रही बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। 11 मार्च से लेकर 16 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है।पटना सहित बिहार में अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तरी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
झारखंड में बेमौसम बरसात से भारी नुकसान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
इन जिलों में येलो अलर्ट
IMD के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है। खास तौर पर चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज के इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।IMD ने स्पष्ट किया है कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा जैसे जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग की ‘भविष्यवाणी’ कहती है कि 15 और 16 मार्च को बारिश का दायरा बढ़कर पूरे राज्य को अपनी जद में ले लेगा। पटना, गया, भागलपुर और मुंगेर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। यह मौसमी बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के मेल के कारण देखा जा रहा है।
बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल
रात की गुलाबी ठंड को विदाई
राहत की बात यह है कि फिलहाल पारे में कोई बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलेगा। अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।भागलपुर के सबौर में जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, वहीं राजधानी पटना में यह 23.7 डिग्री तक पहुंच गया है। इसका मतलब साफ है कि अब रात वाली हल्की ठंड भी गायब हो चुकी है और उमस का अहसास बढ़ने लगा है।
अप्रैल से शुरू होगा गर्मी का ‘टॉर्चर’
इस बेमौसम बरसात के ठीक बाद बिहार को भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। IMD का मानना है कि अप्रैल की शुरुआत होते ही पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। यानी यह बारिश केवल एक छोटा सा विराम है, जिसके बाद बिहार में गर्मी का असली ‘टॉर्चर’ शुरू होने वाला है। IMD का अनुमान है कि मार्च के बाद अप्रैल में बिहार में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।





































































































