पटना : बिहार में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से एक रात पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। रात पोने दो बजे सिटी एसपी के नेतृत्व भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया लेकिन गेट नहीं खुला। काफी मशक्त के बाद दरवाजा खोला गया तो पुलिस बल आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर चली गई।

चेतन आनंद को पुलिस लेकर उनके पाटलिपुत्रा स्थित आवास पहुंची। चेतन आनंद के भाई अंशुमन आनंद ने चेतन आनंद के गायब होने की शिकायत रविवार रात को थाने में दी थी। उसके बाद पुलिस बल रात में तेजस्वी यादव के आवास चेतन आनंद को खोजने पहुंचे। एक बार रात 10 बजे लौटने के बाद फिर से करीब डेढ़ बजे रात को सिटी एसपी भारी पुलिस बल के साथ 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे और चेतन आनंद को लेकर चली गई।
इस बीच तेजस्वी यादव के आवास के बाहर उनके समर्थक जमें रहे और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतन आनंद के पाटिलीपुत्रा स्थित आवास के बाहर जेडीयू उपाध्यक्ष की गाड़ी लगी हुई थी। जेडीयू उपाध्यक्ष आनंद मोहन और लवली आनंद के साथ घर में चेतन आनंद का इंतजार कर रही थी।

वही दूसरी ओर जेडीयू विधायकों को होटल चाणक्या में रखा गया हैं देर रात जेडीयू के दो विधायक सुदर्शन और मनोहर यादव लौटकर जेडीयू कैंप आ गए है। बीमा भारती और रिंकू सिंह का अबतक कोई पता नहीं चला है। वही केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जीतन राम मांझी से रात में मुलाकात की और माना जा रहा है कि राज्यसभा और एक अतिरिक्त मंत्री पद को लेकर उनकी नाराजगी को दूर किया।







































































































