मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, राहुल बोले-झारखंड की जनता ने बीजेपी की साजिश को किया नाकाम

पाकुड़ : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड में शुरू हुई। कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका झारखंड आगमन पर जोड़दार स्वागत किया। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए आम जनता सड़कों पर आ गई। राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर झारखंड की जनता को अभिवादन स्वीकार किया। राज्य के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर आलम के साथ महागठबंधन के कई बड़े नेता यात्रा मौजूद रहे।

rahul gandhi in pakur
राहुल गांधी ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जबदस्त हमला बोला, उन्होने झारखंड में हुए सियासी उठापटक के बहाने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपने जो सरकार चुनी थी उस सरकार को बीजेपी ने चोरी करने की कोशिश और उखाड़ने की कोशिश की। मै खुशी से कह रहा हूं कि उनकी जो साजिश थी उसके खिलाफ हम सब खड़े हो गए। हमारे जो चीफ मिनिस्टर साहब है वो अलेक्ट होकर यहां आए है। लड़ाई विचारधारा की है, उनके पास धन और एजेंसी है। जितना दवाब डालने की कोशिश कर सकते है करे हमें फर्क नहीं पड़ता, हम बीजेपी से, आरएसएस से डरने वाले नहीं है। झारखंड की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि आप डरे नहीं, पीछे नहीं हटे आपने अपनी सरकार बचाई।
हम युवाओं से , किसानों से ,मजदूरों से, आदिवासी भाई बहनों से कहना चाहते है कि हम आपकी बात सुनेंगे, हम आपकी बात सुनना चाहते है, अपने मन की बात कहने यहां नहीं आए है।

bharat jodo nyay yatra pakur
आप चाहोगे तो भी आपको नरेंद्र मोदी के भारत में आपको रोजगार नहीं मिल सकता। क्योकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की। जो छोटे व्यापारी है उनको नोटबंदी और गलत जीएसटी से खत्म कर दिया। जो हमारी रोजगार की रीढ़ है उसको नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया। हमारे देश में 40 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। नरेंद्र मोदी चाहते है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिले, जो दो-चार अरबपति है वो इस देश का पूरा धन उठाकर ले जाएं। हम आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय, आदिवासियों के खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय के बारे में आपसे बात करना चाहते है, इस यात्रा के माध्यम से हम देश के सामने ये रखना चाहते है। हमें नफरत के बाजार में मोहम्बत की दुकान खोलनी है।

- Advertisement -
LD-advertisement
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now