जमशेदपुरः मानगो में डिमना चौक पर शिवम कुमार पर हमला हुआ जो युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष का बेटा है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर आजादनगर में जेबा अजीम ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष रहते एक बार भी नहीं हुई BJP कार्यसमिति की बैठक, ढाई साल पहले हुई थी अंतिम बार बैठक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले से घात लगाकर शिवम पर हमला कर दिया और लूटपाट का भी प्रयास किया। एमजीएम थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई, लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। युवक के साथ उसके बस्ती के युवकों ने ही मारपीट की है।
Total Views: 0





































































































