बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, RJD के 3 विधायक NDA की ओर, BJP के 3 विधायक गायब

पटना : बिहार विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर हो गया है। बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये थे।
वही आरजेडी को सत्ता पक्ष की ओर से बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी सत्ता पक्ष की ओर चले गए है। आरजेडी ने अपने दोनों विधायकों सत्तापक्ष की ओर से डराने और धमकाने का आरोप लगाया था। आरजेडी के प्रह्रलाद यादव भी एनडीए की ओर चले गए है।

rjd mla 1
बीजेपी के तीन विधायक रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी और मिश्री लाल यादव अबतक विधानसभा नहीं पहुंचे है। जेडीयू के दिलीप राय भी अबतक विधानसभा नहीं पहुंचे है।जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव करीब एक बजे विधानसभा पहुंचे।

sanjvee jdu mla

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new
Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now