IFS अधिकारी को पत्नी ने सब्जी खरीदने को लेकर किया कुछ ऐसे गाइड, सोशल मीडिया पर पत्र हो गया वायरल

IFS अधिकारी को पत्नी ने सब्जी खरीदने को लेकर किया कुछ ऐसे गाइट, सोशल मीडिया पर पत्र हो गया वायरल

डेस्क: देश को अधिकारी ही चलाते है ये बातें आम तौर पर कही जाती है। लेकिन इन अधिकारियों को अपनी पत्नी के दिशानिर्देश पर चलना होता है। कई अधिकारियों को रोजाना की जरूरत की चीजों के बारें में जानकारी तक नहीं होती है। यही नहीं आम लोगों के जरूरत के सामान की पहचान और उनकी कीमत की जानकारी को लेकर अधिकारी काफी कच्चे होते है।

यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी अटल विचार मंच का किया गठन, झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान
आम तौर पर सब्जी खरीदना और उसका चयन करना एक कला माना जाता है। भारतीय विदेश सेवा के एक रिटायर्ड अधिकारी को उनकी पत्नी सब्जी खरीदने के लिए गाइड कर रही है। एक पेज में नोट लिखकर वो दिशानिर्देश दे रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व अधिकारी मोहन परगैन ने पत्नी द्वारा दिये गए दिशानिर्देश की तस्वीर साझा की है। देखते ही देखते पूर्व अधिकारी का ये पत्र वायरल हो गया है। इस पेज में उनकी पत्नी पूरी सावधानी से उन्हे सब्जी खरीदने के लिए गाइड कर रही है।

राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी, उनपर तो इनाम होना चाहिए-केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान
इस पत्र में हर सब्जी के लिए एक विशेष नोट लिखा गया है, जैसे टमाटर के लिए पीले और लाल रंग के मिश्रण वाले टमाटर का चयन करना है। साथ ही लिखा है कि ढीले और छेद वाले टमाटर का चयन नहीं करना है। आलू के लिए मीडिया साइज को चुनना है इसके लिए आलू के अलग अलग साइट की तस्वीर भी बना दी गई है। मेथी के लिए सटीक दिशानिर्देश दिया गया है, अच्छी पत्ती हो उसमें कोई छेद नहीं होनी चाहिए एवं मुरझाई पत्तियों का चयन नहीं करना है। गाइड में मिर्च, पालक, प्याज, आलू जैसी सब्जियों के आकार और साइज के चयन के लिए चित्र भी शामिल किये गए है। भिंडी के लिए लिखा गया है कि न तो बहुत हार्ड और न ही बहुत साफ्ट लेना है, ऐसी भिंडी लेनी है जो आसानी से टूट जाए। यही नहीं दूध और दही को लेकर भी अधिकारी की पत्नी ने उन्हे निर्देश दिया है।

- Advertisement -
LD-advertisement

Screenshot 2024 09 15 175729 1726403297397 1726403310401

- Advertisement -
royal-soler-new

झारखंड में बारिश को लेकर सोमवार को भी अलर्ट, पलामू,गढ़वा,चतरा,गुमला,लोहरदगा में होगी भारी बारिश, रांची में 21 तक होगी रोज बारिश
पोस्ट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूर्व रिटायर्ड अधिकारी मोहन परगैन ने लिखा है कि सब्जियों के लिए बाजार जाते समय मेरी पत्नी ने मेरे साथ इसे साझा किया और कहा कि आप इसे एक गाइड के रूप में प्रयोग कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now