- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

dhaulpur accident

डेस्कः राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक देर रात स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आठ बच्चे सहित 11 लोगों की मौत हो गई। बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी गुमट मोहल्ला निवासी नहनू पुत्र गफूर खान सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौली में अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

शनिवार देर रात को भात कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के सभी सदस्य टेंपो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, लेकिन बाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही स्लीपर कोच बस ने सुनीपुर गांव के नजदीक सामने से टक्कर मार दी। स्लीपर कोच बस और टेंपो की टक्कर में आसमा, इरफान, सलमान, साकिर, दानिश, अजान, जरीना, आशियाना, सुखी, सानिफ की घटना स्थल पर मौत हुई है।

पूर्व विधायक अमित महतो JMM में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता, सुदेश के खिलाफ सिल्ली से उतरेंगे मैदान में

See also  फर्जी पॉर्न साइट से पैसे ऐठ रहा था गैंग, 18 साल का लड़का निकला मास्टरमाइंड

वहीं जिला चिकित्सालय धौलपुर रेफर किए गए घायलों में महिला जूली ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायल धर्मेंद्र एवं साजिद,  प्रवीण जिला चिकित्सालय धौलपुर भर्ती कराया गया है। बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी गुमट मोहल्ला निवासी नहनू एवं जहीर के परिवार के लोग बरौली गांव में रिश्तेदारी में भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात्रि को सुनीपुर गांव के नजदीक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में आठ बच्चे बच्चों समते 11 लोगों की मौत हो गई।

घायलों में स्लीपर कोच बस चालक एवं परिचालक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी डेड बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया है। आज रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उधर मामले की खबर सुनकर बाड़ी एडिशनल एसपी एडीएफ कमल कुमार जांगिड़,बाड़ी उप जिला कलेक्टर दुर्गा प्रसाद मीणा,बाड़ी सर्किल ऑफिसर महेन्द्र कुमार मीणा,बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

See also  सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान

हेमंत सोरेन के खिलाफ किसे उतारेगी बीजेपी ? पहली लिस्ट में क्यों नहीं किया बरहेट के लिए नाम जारी ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now