गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरा, आरोपी के लैपटॉप में मिले 300 से ज्यादा वीडियो, छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2024

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरा, आरोपी के लैपटॉप में मिले 300 से ज्यादा वीडियो, छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

डेस्कः गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगे होने का मामला आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिला स्थित एक कॉलेज के हॉस्टल में सामने आया है। एसआर गुडलावलेव इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्ट में मामला सामने आने के बाद छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
गर्ल्स हॉस्ट में खुफिया कैमरा लगे होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। छात्राओं ने गुरूवार की रात हॉस्टल के बाहर अपनी प्राइवेसी भंग किये जाने के बाद छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मीडिया रिपोट्स के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी इसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।

 

ACB ने मुखिया और उसके पति को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अबुआ आवास के नाम पर मांग रहे थे रिश्वत
बताया जा रहा है कि हॉस्टल की एक छात्रा जब वॉशरूम गई तो उन्हे कुछ अजीब सा लगा। उस छात्रा ने देखा कि वॉशरूम के अंदर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक हिडेन कैमरा लगाया गया है। इसके बाद छात्रा द्वारा कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं ने हॉस्टल से बाहर निकलकर अपनी प्राइवेसी भंग किये जाने को लेकर जबदस्त हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं।पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचे हैं।फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

See also  बिहार में 17 साल के किशोर की निर्मम हत्या, जीभ कटी, सीने पर पत्थर से हमला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now