महिला डॉक्टर के साथ ड्राइवर की गंदी हरकत, राइड कैंसिल करने पर भेजे अश्लील वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 3, 2024

teacher-mobile_porn

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला चिकित्सक के साथ एक ऐप आधारित बाइक चालक की शर्मनाक हरकत ने बवाल मच गया है। महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जब उन्होंने राइड में देरी के चलते अपनी बुकिंग कैंसिल की, तो चालक ने उन्हें अश्लील वीडियो भेजे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, महिला की गरिमा को भंग करने और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता रहा कांग्रेस नेता, फिर करने लगा अश्लील हरकत, VIDEO

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने रात आठ बजे एक निजी अस्पताल से बाइक बुक की थी, लेकिन देरी के कारण उन्हें बुकिंग कैंसिल करनी पड़ी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने महिला चिकित्सक को कम से कम 17 बार फोन किया और उसके बाद व्हाट्सऐप पर अश्लील सामग्री भेजी।

See also  कौन है अमन साहू का एनकाउंटर करने वाला प्रमोद सिंह PK , नाम से ही थर्राते है ख़ूँख़ार अपराधी

चालक ने कथित तौर पर डॉक्टर को राइड कैंसिल करने का नतीजे भुगतने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने सबसे पहले पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त के समक्ष ई-शिकायत दर्ज कराई, और फिर पूर्व जादवपुर पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब महिला सुरक्षा को लेकर कोलकाता में जूनियर डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। तीन महीने पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर हत्या के बाद महिला सुरक्षा को लेकर खूब बवाल मचा था।

वायरल हो गया था पाकिस्तानी टिकटॉकर Minahil Malik का MMS, अब उठा लिया बड़ा कदम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now